सोमवार को निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा, क्या मंगलवार को बाउंस बैक करेगा बाजार?

सोमवार को निफ्टी 602 अंक टूटकर 22512 पर बंद हुआ और निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपए डूब गए. मंगलवार की निफ्टी का वीकली एक्सपायरी है. जानिए अब बाजार का टेक्निकल सपोर्ट कहां है और किन लेवल्स पर फोकस करने की जरूरत है.
सोमवार को निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा, क्या मंगलवार को बाउंस बैक करेगा बाजार?

23 मार्च को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए घट गए. (प्रतिकात्मक फोटो)

हफ्ते की कमजोर शुरुआथ हुई और सोमवार को निफ्टी 602 अंक टूटकर 22512 पर और सेंसेक्स 1837 अंक टूटकर 72696 पर बंद हुआ. आज की गिरावट में निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपए डूब गए. अपने हाई से निफ्टी अब तक करीब -15% टूट चुका है. इस समय निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर यह गिरावट कब तक जारी रहेगी.

इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर इतनी बड़ी बिकवाली के प्रमुख कारण क्या रहे, आने वाले समय में बाजार के लिए इपोर्टेंट फैक्टर्स क्या हैं और मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तो निफ्टी का इंपोर्टेंट सपोर्ट क्या रहेगा. क्या कल वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बाउंस बैक करेगा या और गिरावट आएगी?

Nifty Outlook
Add Zee Business as a Preferred Source

महत्वपूर्ण सवाल

  • बाजार के लिए इंपोर्टेंट फैक्टर्स क्या हैं?
  • अब निफ्टी का अगला सपोर्ट कहां है?

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

Senior Technical Research Analyst, HDFC Securities 

बड़ी तस्वीर

  • ऑल टाइम हाई 26373 से करीब 15% करेक्शन
  • अब 52-वीक लो 21,743 की तरफ बढ़त

मार्केट ब्रेद कमजोर

  • मिडकैप: -3.9%
  • स्मॉलकैप: -4% तक गिरावट

👉 गिरावट सिर्फ लार्जकैप में नहीं, पूरे बाजार में

सेक्टोरल प्रेशर

  • कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल, रियल्टी, PSU बैंक सबसे ज्यादा टूटे
  • लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान में

करेंसी अलर्ट

  • रुपया रिकॉर्ड लो (94/USD)
  • ग्लोबल टेंशन का असर

निफ्टी का टेक्निकल व्यू

  • 22930 का सपोर्ट टूटा
  • अब अगला लेवल: 22400

इसके नीचे गिरावट और तेज हो सकती है

रेसिसटेंस

ऊपर की रेंज: 22850-22900

कंक्लूजन

  • बाजार पूरी तरह कमजोर
  • हर उछाल पर बिकवाली
  • फिलहाल सावधानी सबसे जरूरी

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

Om Mehra, Technical Research Analyst, SAMCO Securities

टेक्निकल इंडिकेटर क्या कहता है?

  • डेली चार्ट पर मजबूत bearish candle
  • सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड

👉 ट्रेंड अभी भी पूरी तरह कमजोर

इंपोर्टेंट सपोर्ट जोन

  • अगला सपोर्ट: 22200-22000
  • इसके नीचे और गिरावट का खतरा

मोमेंटम इंडिकेटर्स (RSI)

  • RSI ओवरसोल्ड के करीब
  • लेकिन अभी तक reversal के संकेत नहीं

वोलैटिलिटी बढ़ी

  • India VIX 17% उछलकर 26+
  • बाजार में अनिश्चितता बढ़ी

बैंक निफ्टी भी कमजोर

  • निफ्टी बैंक: -3.7% गिरावट
  • 53000 का सपोर्ट टूटा

अगला सपोर्ट: 51000

रेसिसटेंस कहां है?

  • निफ्टी: 23000-23200
  • निफ्टी बैंक: 52800-53200

सलेक्टिव लॉन्ग टर्म अपॉर्च्युनिटी

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुक विनोद नायर ने कहा कि मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ रही है जिसके कारण भारत समेत एशियाई बाजार पर भारी दबाव दिख रहा है. ट्रंप का अल्टीमेटम बाजार को परेशान कर रहा है. बाजार में ब्रॉड बेस्ट बिकवाली देखी गई. जब तक युद्थ खत्म को लेकर क्लैरिटी नहीं आती है बाजार का मूड खराब रहेगा. हालांकि, इस बाजार में सलेक्टिव लॉन्ग टर्म अपॉर्च्युनिटी नजर आ रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6