&format=webp&quality=medium)
क्या किसी भी IPO को निवेशकों से मिलने वाला बंपर सब्सक्रिप्सन उसके शेयर में रिटर्न की गारंटी होती है. (image: pixabay)
IPO Performance in 2021 & 2020: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies) के IPO को निवेशकों का बंपर रिस्पांस मिला है. यह इश्यू अपने आखिरी दिन करीब 304 गुना सब्सक्राइब हुआ. यह इस साल और पिछले साल का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला IPO बन गया है. इसके पहले MTAR Technologies 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जबकि Mrs. Bectors Food 198 गुना और Tatva Chintan Pharma 180 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल निवेशकों से लेकर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स और नॉन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स सभी ने इनमें इंटरेस्ट दिखाया. क्या किसी भी IPO को मिलने वाला बंपर रिस्पांस उस शेयर में रिटर्न की गारंटी है. या बंपर रिस्पांस के बाद भी उस शेयर का रिटर्न कमजोर रह सकता है. हमने यहां बीते 1 साल के दौरान सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले IPO में ओवरआल रिटर्न की जानकारी दी है.
MTAR Technologies का IPO 201 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह बाजार में 15 मार्च 2021 को 88 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ था. अब इश्यू प्राइस 575 रुपये के मुकाबले शेयर 1425 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी इसने निवेशकों को 148 फीसदी रिटर्न मिला है.
Mrs. Bectors Food का IPO 198 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह बाजार में 24 दिसंबर 2020 को 107 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ था. अब इश्यू प्राइस 288 रुपये के मुकाबले शेयर 410 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी इसने निवेशकों को 42 फीसदी रिटर्न मिला है.
Tatva Chintan Pharma Chem का IPO 180 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह बाजार में 29 जुलाई 2021 को 113 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ था. अब इश्यू प्राइस 1083 रुपये के मुकाबले शेयर 2259 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी इसने निवेशकों को 109 फीसदी रिटर्न मिला है.
Nazara Technologies का IPO 175 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह बाजार में 30 मार्च 2021 को 43 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ था. अब इश्यू प्राइस 1101 रुपये के मुकाबले शेयर 2160 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी इसने निवेशकों को 96 फीसदी रिटर्न मिला है.
Easy Trip Planners का IPO 159 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह बाजार में 19 मार्च 2021 को 11 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ था. अब इश्यू प्राइस 187 रुपये के मुकाबले शेयर 584 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी इसने निवेशकों को 212 फीसदी रिटर्न मिला है.
टॉप 5 सब्सक्रिप्सन वाले आईपीओ के अलावा Mazagon Dock Shipbuilders के इश्यू को 157 गुना सब्सक्रिप्सन मिला था. जबकि इसने अबतक निवेशकों को 74 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं 157 गुना ही सब्सक्राइब होने वाले Burger King India ने 167 फीसदी रिटर्न दिया है. रिटर्न देने में Happiest Minds Technologies सबसे आगे है. कंपनी का इश्यू 151 गुना भरा था, जबकि इसने निवेशकों को अबतक 764 फीसदी रिटर्न दिया है. Laxmi Organic Industries का IPO 107 गुना भरा था और इसने निवेशकों को 324 फीसदी रिटर्न दिया है. Indigo Paints का इश्यू 117 गुना भरा था और इसने अबतक 73 फीसदी रिटर्न दिया है.
Chemcon Speciality Chemicals का IPO 149 गुना भरा था और इसने निवेशकों को अबतक 29 फीसदी रिटर्न दिया है. 130 गुना सब्सक्राइब होने वाले Rolex Rings में 18 फीसदी और 121 गुना सब्सक्राइब होने वाले Shyam Metalics and Energy में 25 फीसदी रिटर्न मिला है. वहीं Devyani International Limited का इश्यू 117 गुना भरा था और इसमें 32 फीसदी रिटर्न मिला है.