&format=webp&quality=medium)
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बार फिर तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने ITC Hotels Ltd. (ITCHL) को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी पर BUY रेटिंग दी गई है.
मतलब ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक आगे चलकर अच्छा रिटर्न दे सकता है. इस रिपोर्ट में टारगेट प्राइस ₹250 तय किया गया है, जबकि CMP लगभग ₹205.80 है. यानी यहां से करीब 21% तक की बढ़त की संभावना जताई जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, ITC Hotels अगले कुछ सालों में तेजी से विस्तार करने की तैयारी में है. कंपनी का मकसद है कि 2025 तक जहां 13,600+ ऑपरेशनल कीज हैं, वहीं 2030 तक इसे बढ़ाकर 20,000+ कीज कर दिया जाए. यह विस्तार मुख्य रूप से Asset-Right Strategy के आधार पर होगा, जहां कंपनी कम कैपिटल खर्च में नए होटल जोड़ पाएगी.
ICICI Securities के अनुसार-
ये आंकड़े साफ बताते हैं कि कंपनी आने वाले समय में मजबूत परफॉर्मेंस दिखा सकती है.
ये भी पढ़ें: बजाज के इस स्टॉक में अब नहीं है कमाई का मौका! जेपी मॉर्गन ने जारी की रिपोर्ट, निवेशकों को निराश कर रहा टारगेट प्राइस
ITC Hotels की शुरुआत 1975 में हुई थी. तब से कंपनी लगातार भारत की प्रमुख होटल चेन में गिनी जाती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी फैला हुआ है.- कंपनी, होटल Own भी करती है, Operate और Manage भी करती है और कई Hotels Franchise मॉडल पर भी चलते हैं.
वर्तमान में कंपनी-
यह नेटवर्क एक्सपेंशन कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन दोनों को बढ़ाने में मदद करेगा.
सरल भाषा में कहें तो कंपनी अपने खुद के होटल बनाने के बजाय ज्यादा ध्यान Managed Hotels बढ़ाने पर दे रही है. इससे मोटा निवेश नहीं लगता, तेजी से नेटवर्क बढ़ाया जा सकता है और फीस के रूप में लगातार कमाई होती रहेगी. कंपनी के पास 59 नए Managed Hotels की पाइपलाइन (~5500 keys) है, जो आने वाले सालों में बड़ी ग्रोथ ला सकती है.
Q1. ICICI Securities ने ITC Hotels पर कौन सी रेटिंग दी है?
BUY रेटिंग, यानी खरीदारी की सलाह.
Q2. टारगेट प्राइस कितना तय किया गया है?
₹250, CMP ~₹205.80 के मुकाबले 21% अपसाइड.
Q3. कंपनी की एक्सपेंशन योजना क्या है?
2030 तक 20,000+ कीज और 220 होटल ऑपरेट करने का लक्ष्य.
Q4. कंपनी का मजबूत पक्ष क्या है?
Asset-Right Strategy, मजबूत कैश बैलेंस और लगातार बढ़ता नेटवर्क.
Q5. क्या यह लॉन्ग टर्म स्टॉक बन सकता है?
ब्रोकरेज के अनुसार हां, ग्रोथ और मार्जिन दोनों सुधार की ओर हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)