&format=webp&quality=medium)
(Representational)
CESC BUY call by ICICI Securities: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव में निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. बाजार की मौजूदा बिकवाली में भी कुछ ऐसे शेयर हैं, जो अच्छी वैल्युएशन पर हैं और उनमें निवेश के मौके बन रहे हैं. इन शेयरों में आगे भी दमदार कमाई कराने का दम है. अगर आप भी किसी ऐसे शेयर की तलाश में हैं, तो CESC लिमिटेड एक बेस्ट पिक हो सकता है. 100 रुपये से सस्ते इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज (ICICI Securities) ने खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने 84 रुपये के इस स्टॉक में आगे 42 फीसदी तेजी की उम्मीद जताई है.
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज (ICICI Securities) ने CESC लिमिटेड बैंक के लिए 120 रुपये (CESC Ltd BUY) का टारगेट दिया है. 23 नवंबर 2021 को कंपनी का शेयर भाव 84 रुपये के करीब खुला. इस तरह, करंट प्राइस से इस शेयर में निवेशकों को 42.85 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. इस साल अब तक शेयर ने 41 फीसदी तेजी दिखाई है. बीते एक साल में शेयर में निवेशकों को 52 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल चुका है. इस दौरान शेयर 57.44 रुपये से लेकर 98.35 रुपये का लेवल दिखा चुका है.
ICICI सिक्युरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पावर सेक्टर की इस कंपनी के डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस से अच्छी-खासी ग्रोथ आने की उम्मीद है. CESC का फोकस डिस्ट्रिब्यूशन के फ्रंट पर ज्यादा डिजिटल और फ्लैक्सिबल होने पर है. कंपनी सिस्टम में सुधार कर रही है और कंज्यूमर इस पर पॉजिटिव है. जिसके चलते कैपेक्स तय समय में हुआ और इसका नतीजा बेहतर रिटर्न में सामने आया. मीडियम टर्म कंपनी का ग्रोथ स्ट्रैटजी इनऑर्गेनिक एक्सपेंशन को लेकर है.
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कोलकाता लाइसेंस क्षेत्र कंपनी का मुख्य फोकस बिजनेस है और टेरिफ ऑर्डर का इंतजार है. CESC अपने कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करने और प्रॉफिट को बरकरार रखे हुए हैं. कंपनी EV चार्जिंग, माइक्रोग्रिड्स, BESS समेत अन्य दूसरी नई टेक्नोलॉजी पर आगे कदम बढ़ाने की तैयारी में है. ऐसे में कंपनी के बिजनेस आउटलुक को देखते हुए शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है. इसका टारगेट प्राइस 120 प्रति शेयर है.
(डिस्क्लेमर: यहां निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लें.)