HAPPY BIRTHDAY NIFTY 50: कंपाउंडिंग का बादशाह! 1,000 से 26,000 तक का शानदार सफर, ये 11 STOCKS हैं बाजार के असली OG शेयर

HAPPY BIRTHDAY NIFTY 50: Nifty 50 ने अपनी शुरुआत से अब तक औसतन करीब 11.5% सालाना रिटर्न दिया है, जो इसे लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहद भरोसेमंद बनाता है. खास बात यह है कि इतने लंबे समय में सिर्फ 5 कैलेंडर ईयर ऐसे रहे हैं, जब इंडेक्स ने निगेटिव रिटर्न दिया.
HAPPY BIRTHDAY NIFTY 50: कंपाउंडिंग का बादशाह! 1,000 से 26,000 तक का शानदार सफर, ये 11 STOCKS हैं बाजार के असली OG शेयर

Nifty 50 की लॉन्चिंग के 30 साल, शानदार रहा सफर. (Image: AI-generated)

HAPPY BIRTHDAY NIFTY 50: भारतीय शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 आज 30 साल का हो गया है. 22 अप्रैल 1996 को लॉन्च हुआ यह इंडेक्स आज देश की इकॉनमी, निवेश और वेल्थ क्रिएशन का सबसे बड़ा पैमाना बन चुका है. 3 नवंबर 1995 को इसकी बेस डेट रखी गई थी और बेस वैल्यू 1000 तय की गई थी. आज यह इंडेक्स 25,000 के करीब पहुंच चुका है.

इसने 26,000 माइलस्टोन भी छुआ था, लेकिन बाजार के करेक्शन में अभी 24,500 के आसपास है. लेकिन फिर भी ये इंडेक्स लंबी अवधि में शानदार कंपाउंडिंग का उदाहरण बन चुका है.

30 साल में कैसा रहा सफर?

Nifty 50 ने अपनी शुरुआत से अब तक औसतन करीब 11.5% सालाना रिटर्न दिया है, जो इसे लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहद भरोसेमंद बनाता है. खास बात यह है कि इतने लंबे समय में सिर्फ 5 कैलेंडर ईयर ऐसे रहे हैं, जब इंडेक्स ने निगेटिव रिटर्न दिया.

इंडेक्स ने डॉट-कॉम क्रैश, 2008 का ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस और कोविड जैसी बड़ी चुनौतियों को पार करते हुए लगातार निवेशकों के लिए वेल्थ बनाई है.

Nifty की चाल: तेजी कैसे हुई तेज?

स्तरसमय
1000 → 500011 साल 5 महीने
5000 →100009 साल
10000→150003 साल 6 महीने
15000→200002 साल 7 महीने
20000→25000सिर्फ 10 महीने

इस डेटा से साफ है कि समय के साथ Nifty की तेजी और तेज होती गई है. शुरुआती 4000 पॉइंट की तेजी में जहां 11 साल लगे, वहीं हाल के 5000 पॉइंट सिर्फ 10 महीनों में पूरे हुए.

LIVE TV:

शुरुआत से शामिल दिग्गज शेयर

Nifty 50 की शुरुआत से कुछ कंपनियां लगातार इसका हिस्सा बनी हुई हैं, जो भारत की आर्थिक ताकत को भी दिखाती हैं. इनमें शामिल हैं:

Reliance, Tata Motors, HDFC Bank, Tata Steel, ICICI Bank, L&T, HUL, Bajaj Auto, ITC, Hindalco और SBI

ये कंपनियां न सिर्फ अपने सेक्टर में लीडर हैं, बल्कि इन्होंने लंबे समय में निवेशकों के लिए भारी रिटर्न भी बनाया है.

क्या है Nifty 50 और कैसे काम करता है?

Nifty 50 एक diversified index है, जिसमें NSE पर लिस्टेड 50 बड़ी और लिक्विड कंपनियां शामिल होती हैं. यह इंडेक्स free-float market capitalisation के आधार पर बनता है, यानी जिन शेयरों का बाजार में ज्यादा फ्री फ्लोट होता है, उनका वेटेज ज्यादा होता है.

यह इंडेक्स देश की कुल फ्री-फ्लोट मार्केट कैप का करीब 57% प्रतिनिधित्व करता है और इसे भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा बेंचमार्क माना जाता है.

Nifty 50 सिर्फ एक इंडेक्स नहीं, बल्कि:

  • म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो के लिए बेंचमार्क
  • ETF और इंडेक्स फंड का बेस
  • फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग का आधार
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए इंडिया का प्रतिनिधि इंडेक्स
  • भारत का मार्केट बना ग्लोबल ताकत

NSE के MD & CEO Ashish Kumar Chauhan के मुताबिक, NSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कैपिटल मार्केट बन गया है. उन्होंने मार्च में Nifty 50 को “स्टॉक ऑफ द नेशन” बताते हुए कहा ता कि यह सिर्फ एक इंडेक्स नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक ताकत और निवेशकों की भागीदारी का प्रतीक बन चुका है.

Nifty 50 @30

निवेशकों के लिए क्या है मतलब?

पिछले 30 साल का डेटा एक साफ मैसेज देता है कि लॉन्ग टर्म में इक्विटी सबसे मजबूत एसेट क्लास है.

  • शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जरूर आता है
  • लेकिन समय के साथ मार्केट ग्रोथ देता है
  • SIP और इंडेक्स निवेश सबसे प्रभावी रणनीति साबित हुई है

आज भारत में 12.7 करोड़ से ज्यादा निवेशक हैं और हर 4 में से 1 परिवार का बाजार से जुड़ाव है. कोविड के बाद equity participation में तेजी आई है, जिससे घरेलू निवेशकों की ताकत भी बढ़ी है.

निष्कर्ष

Nifty 50 का 30 साल का सफर सिर्फ एक इंडेक्स की कहानी नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक ग्रोथ, निवेशकों की भागीदारी और वेल्थ क्रिएशन की कहानी है. उतार-चढ़ाव के बावजूद इसने साबित किया है कि धैर्य और लंबी अवधि का नजरिया निवेश में सबसे बड़ा हथियार है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Nifty 50 क्या है?

यह NSE का बेंचमार्क इंडेक्स है, जिसमें 50 बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं.

Q2 Nifty 50 में कंपनियां कैसे चुनी जाती हैं?

फ्री-फ्लोट मार्केट कैप और लिक्विडिटी के आधार पर कंपनियों का चयन होता है.

Q3 क्या Nifty 50 में निवेश करना सुरक्षित है?

लॉन्ग टर्म के लिए यह अपेक्षाकृत सुरक्षित और diversified विकल्प माना जाता है.

Q4 Nifty 50 का औसत रिटर्न कितना रहा है?

लंबी अवधि में करीब 11-12% सालाना रिटर्न मिला है.

Q5 क्या Nifty 50 में सीधे निवेश किया जा सकता है?

नहीं, लेकिन ETF या इंडेक्स फंड के जरिए इसमें निवेश किया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6