हैप्पिएस्ट माइंड IPO: शेयर का अलॉटमेंट हुआ पूरा, ऐसे चेक करें आपको मिले या नहीं

Happiest Minds IPO: आईटी कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के 700 करोड़ रुपए के IPO में निवेशकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई. यह इश्यू 7 से 9 सितंबर तक खुला था.
हैप्पिएस्ट माइंड IPO: शेयर का अलॉटमेंट हुआ पूरा, ऐसे चेक करें आपको मिले या नहीं

निवेशक BSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं. (PTI)

Happiest Minds IPO: आईटी कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के 700 करोड़ रुपए के IPO में निवेशकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई. यह इश्यू 7 से 9 सितंबर तक खुला था. इस इश्यू को 151 गुना तक सब्सक्राइब किया गया. अब हैप्पिएस्ट माइंड के IPO का अलॉटमेंट पूरा हो गया है. यह आईपीओ शेयर बाजार में 17 सितंबर को लिस्ट होगा. इस इश्यू के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 165-166 रुपये का प्राइस बैंड रखा था. कंपनी आईपीओ में 110 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 3.56 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी करेगी.

एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस इश्यू के लिए योग्य संस्थागत खरीदारों की श्रेणी (Qualified Institutional Buyers) को 77.43 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (Non-institutional investors) की श्रेणी को 351.46 गुना और रिटेल निवेशकों की श्रेणी को 70.94 गुना तक का सब्सक्रिप्शन मिला था.

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज में जिन निवेशकों ने IPO के लिए आवेदन किया था, वो यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं. इसके लिए 2 विकल्प हैं. जहां जाकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. निवेशक BSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहला विकल्प

  • BSE की वेबसाइट पर एक लिंक मिलेगा. उस लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको इश्यू में इक्विटी का चयन करना होगा.
  • “हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी” का चयन करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालना होगा.
  • फिर अपना PAN नंबर डालना होगा.
  • फिर सर्च बटन पर क्लिक करें. यहां अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी.

दूसरा विकल्प
हैप्पिएस्ट माइंड्स आईपीओ के लिए KFin टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया है. कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप शेयर अलॉटमेंट की जानकारी ले सकते हैं.

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर हैप्पिएस्ट माइंड्स के आईपीओ को सेलेक्ट करना होगा.
  • एप्लीकेशन टाइप बॉक्स सेलेक्ट करने के बाद “ASBA” या “NON ASBA” सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • फिर दिए गए कैप्चा को सही से भरें और सबमिट कर दें.
  • पैन नंबर से भी इसकी डिटेल जान सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

पिछले हफ्ते ही कंपनी के प्रमोटर अशोक सूता ने एंकर निवेशकों से 316 करोड़ रुपए जुटाए थे. बता दें कि अशोक सूता इससे पहले मिडकैप आईटी कंपनी माइंडट्री के संस्थापक चेयरमैन और प्रबंधक निदेशक रह चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने लंबे समय तक विप्रो में चेयरमैन का पदभार संभाला है. हैप्पिएंस्ट माइंड के ही अनुसार, इसका 97 फीसदी रेवेन्यू डिजिटल कारोबार से आता है, जो इंफोसिस, माइंडट्री और कॉग्निजेंट जैसी कई कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है.