नेचुरल गैस की कीमतों में 62% की जोरदार बढ़ोतरी, आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं एलपीजी-सीएनजी और पीएनजी

Natural gas price hike : सरकार ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 की अवधि के लिए नेचुरल गैस की कीमत 2.90 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (mmBtu) तय कर दी है.
नेचुरल गैस की कीमतों में 62% की जोरदार बढ़ोतरी, आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं एलपीजी-सीएनजी और पीएनजी

पहले यही कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी. (PTI)

Natural gas price hike : आने वाले दिनों में आपको गैस सिलेंडर (LPG Gas), सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) और महंगे दाम पर मिलेंगे, इसकी अब पूरी संभावना है. दरअसल, सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी कर दी है. इस संबंध में गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं. इसके मुताबिक, सरकार ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 की अवधि के लिए नेचुरल गैस की कीमत 2.90 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (mmBtu) तय कर दी है. पहले यही कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी.

अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 के लिए नहीं बदली थी कीमत
खबर के मुताबिक, इस साल 1 अप्रैल को घरेलू नेचुरल गैस की कीमत अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 के लिए 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर अपरिवर्तित रखी गई थी.

NATURAL GAS


एक दूसरे नोटिफिकेशन में, PPAC ने कहा कि गहरे पानी, अल्ट्रा-गहरे पानी, उच्च दबाव और उच्च तापमान खोजों से प्राकृतिक गैस उत्पादन के लिए अनुमानित अधिकतम बिक्री मूल्य 3.62 डॉलर प्रति mmBtu से बढ़ाकर 6.13 डॉलर प्रति mmBtu कर दिया गया है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें


नेचुरल गैस को जान लीजिए
नेचुरल गैस वह कच्चा माल है जिसे ईंधन के रूप में ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल के लिए कम्प्रेश्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) में परिवर्तित किया जाता है या खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में पाइप से सप्लाई किया जाता है. नेचुरल गैस की कीमतें तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्प लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसे राज्य की तरफ से संचालित उत्पादकों की कमाई को प्रभावित करती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source