Good Friday Holiday: आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग; देश के इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक

Good Friday Holiday: आज सिर्फ इक्विटी ही नहीं, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. MCX पर सुबह और शाम- दोनों सेशन में कारोबार नहीं होगा. इस छुट्टी के चलते निवेशकों को लंबा वीकेंड मिल रहा है.
Good Friday Holiday: आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग; देश के इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक

Good Friday Holiday पर देशभर में बाजार और बैंकों की छुट्टी. (Image: AI-generated)

Good Friday Holiday: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते एक और छुट्टी के चलते बंद है, जिससे निवेशकों को लंबा वीकेंड मिल रहा है. आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को Good Friday के मौके पर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. एक्सचेंज के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, BSE और NSE दोनों ही इस दिन बंद रहेंगे.

सिर्फ इक्विटी ही नहीं, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. MCX पर सुबह और शाम- दोनों सेशन में कारोबार नहीं होगा. इस छुट्टी के चलते निवेशकों को लंबा वीकेंड मिल रहा है, क्योंकि इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहता है.

14 अप्रैल को भी बंद रहेगा बाजार

Add Zee Business as a Preferred Source

इस हफ्ते यह दूसरी छुट्टी है. इससे पहले 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण भी बाजार बंद रहा था. अप्रैल महीने में आगे भी एक और छुट्टी रहेगी. 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा.

3 अप्रैल: Good Friday (बाजार बंद)
5-6 अप्रैल: वीकेंड (शनिवार-रविवार)
14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती (बाजार बंद)

यानि इस महीने ट्रेडिंग के दिनों में थोड़ा ब्रेक रहेगा, इसलिए निवेशकों को अपनी रणनीति उसी हिसाब से प्लान करनी चाहिए.

ग्लोबल बाजार भी रहेंगे बंद

वैश्विक स्तर पर भी Good Friday के मौके पर कई बड़े बाजारों में कारोबार नहीं होगा. इसमें United States, Australia, Canada और ज्यादातर यूरोपीय देशों के बाजार शामिल हैं. कल ग्लोबल बाजारों में ट्रेडिंग हुई थी. कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुले थे. नैस्डैक में करीब 400 अंकों की गिरावट थी और डाओ जोंस में करीब 650 अंकों की गिरावट थी. S&P 500 में करीब 100 अंकों की गिरावट आई थी.

इसके पहले कल दिन में डाओ फ्यूचर्स 600 अंकों से ज्यादा गिरा हुआ था. नैस्डैक भी करीब 475 अंक गिरा हुआ था. आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट दिखी थी. घरेलू शेयर बाजारों में आखिरी घंटे की रिकवरी ने बचा लिया, वर्ना इंट्राडे में बाजार 2-2% तक गिर गए थे.

कल कैसी रही बाजार में ट्रेडिंग?

घरेलू शेयर बाजार में कल जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी, लेकिन तेज गिरावट के बाद आखिरी घंटे में इंट्राडे लो से तेज रिकवरी आई. सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. आईटी इंडेक्स में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया.

सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ. निफ्टी 34 अंक चढ़कर 22,713 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 100 अंक चढ़कर 51,549 पर बंद हुआ. Nifty Midcap Select 12394 पर, करीब 0.53% गिरावट और Nifty Smallcap 15650 पर, 0.38% कमजोरी के साथ बंद हुआ.

बाजार में और कब-कब है छुट्टी?

क्रम संख्यातारीखदिनअवकाश
131-Mar-2026मंगलवारश्री महावीर जयंती
203-Apr-2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
314-Apr-2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
401-May-2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
528-May-2026गुरुवारबकरीद
626-Jun-2026शुक्रवारमुहर्रम
714-Sep-2026सोमवारगणेश चतुर्थी
802-Oct-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
920-Oct-2026मंगलवारदशहरा
1010-Nov-2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
1124-Nov-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
1225-Dec-2026शुक्रवारक्रिसमस

वीकेंड पर भी पड़ेंगे त्योहार

क्रम संख्यातारीखदिनअवकाश
115-Feb-2026रविवारमहाशिवरात्रि
221-Mar-2026शनिवारईद-उल-फितर (रमजान ईद)
315-Aug-2026शनिवारस्वतंत्रता दिवस
408-November-2026रविवारदिवाली लक्ष्मी पूजन*

बैंकों में भी है छुट्टी

गुड फ्राइडे के मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी. नीचे आप अप्रैल के महीने के लिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

तारीखअवकाश / इवेंट का नामराज्य / केंद्र शासित प्रदेश
1 अप्रैल 2026 (बुधवार)बैंकों का वार्षिक क्लोजिंग (Banks’ Closing)अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)मौंडी थर्सडेकोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)गुड फ्राइडेअहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती / महा विषुव संक्रांति / बीजू / बुइसु / तमिल नववर्ष / बोहाग बिहू / चेइराओबा / बैसाखीअगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
15 अप्रैल 2026 (बुधवार)बंगाली नववर्ष (नबाबर्ष) / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवसअगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैल 2026 (गुरुवार)बोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026 (सोमवार)बसव जयंती / अक्षय तृतीयाबेंगलुरु, कोलकाता
21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)गरिया पूजाअगरतला

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6