सोने की आंधी में इक्विटी-बॉन्ड पीछे छूटे! 67% रिटर्न देकर Gold बना नंबर-1, जानें अब आगे क्या करें?

Gold Price Today: 2025 में सोने ने इक्विटी और बॉन्ड्स समेत ज्यादातर निवेश विकल्पों से बेहतर प्रदर्शन किया है. भारत में सोने की कीमत ₹1.45 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है.
सोने की आंधी में इक्विटी-बॉन्ड पीछे छूटे! 67% रिटर्न देकर Gold बना नंबर-1, जानें अब आगे क्या करें?

आने वाले वर्ष में सोने की कीमत 5% से 15% तक बढ़ सकती है.
 

Gold Price Today: सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने (Gold) की चमक भारतीय बाजार में बरकरार है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, चालू वर्ष में सोने ने अबतक लगभग 67% का असाधारण रिटर्न दिया है, जो इक्विटी और बॉन्ड जैसे अन्य प्रमुख निवेश उत्पादों से कहीं बेहतर है. 2025 में सोने ने इक्विटी और बॉन्ड्स समेत ज्यादातर निवेश विकल्पों से बेहतर प्रदर्शन किया है. तुलना में निफ्टी 50 TRI ने 6.7%, निफ्टी 500 TRI ने 5.1% रिटर्न दिया है जबकि 10 साल के सरकारी बॉन्ड का यील्ड लगभग 6.53% रहा.

दिल्ली सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने का दाम 1 जनवरी 2025 को ₹79,390 प्रति 10 ग्राम था, जो 5 दिसंबर 2025 को बढ़कर ₹1,32,900 प्रति 10 ग्राम हो गया.

रिकॉर्ड रिटर्न और इसके मुख्य कारण

Add Zee Business as a Preferred Source
  • मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने के मुताबिक चालू वर्ष में सोने ने असाधारण रूप से मजबूत रिटर्न दिए हैं. भारत में सोने के असाधारण रिटर्न के मुख्य कारण- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें इस साल लगभग 60% तक चढ़ चुकी हैं. भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है. दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें घटाने की उम्मीद से निवेशक सोने की ओर आकर्षित हुए हैं.

gold return

2026 में कैसा रहेगा सोने का आउटलुक

  • विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 में भी सोने की तेजी जारी रह सकती है. आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर थॉमस स्टीफन ने अनुमान लगाया है कि आने वाले वर्ष में सोने की कीमत 5% से 15% तक बढ़ सकती है.

राहुल कलंत्री के अनुसार, अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमत ₹1.45 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है.

सोना (घरेलू बाजार) रिटर्न1 जनवरी 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक67%
सोना (अंतर्राष्ट्रीय बाजार) रिटर्नLBMA के अनुसार इस साल अब तक60%
सोने की कीमत (1 जनवरी 2025)राष्ट्रीय राजधानी में प्रति 10 ग्राम₹79,390
सोने की कीमत (5 दिसंबर 2025)राष्ट्रीय राजधानी में प्रति 10 ग्राम₹1,32,900
निफ्टी 50 टीआरआई3 दिसंबर 2025 तक6.7%
निफ्टी 500 टीआरआई3 दिसंबर 2025 तक5.1%
10 ईयर सरकारी बॉन्ड यील्डदिसंबर 2025 की शुरुआत में6.53%

क्या अभी सोने में निवेश सही है?

  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश करना जरूरी है. अब तक हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए, एकमुश्त निवेश के बजाय SIP या STP के जरिए निवेश करना बेहतर होगा.
  • वर्तमान परिवेश में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETFs) निवेश का पसंदीदा तरीका है, क्योंकि ये खरीद-बिक्री में सुगम होते हैं और भौतिक सोने के रख-रखाव की चिंता नहीं रहती है.
  • सुरक्षित निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो का 8 से 12% हिस्सा सोने में रखना उपयुक्त है, जबकि अधिक जोखिम लेने वाले निवेशक इसे 12 से 17% तक रख सकते हैं.

gold investment

स्टीफन ने भी कहा कि अब तक हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए एकमुश्त निवेश के बजाय SIP/ STP के जरिए निवेश करना बेहतर होगा.

Gold ETF क्यों है बेहतर विकल्प?

गोल्ड ईटीएफ निवेश का पसंदीदा तरीका है क्योंकि ये खरीद-बिक्री के लिहाज से आसान हैं. साथ ही भौतिक रूप से सोना रखने के उलट, इसके रख-रखाव या सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है. पारंपरिक जरूरतों के लिए, खासकर भारत में, जहां शादी, त्योहारों और पारिवारिक अवसरों में सोने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, भौतिक सोने में थोड़ा सा हिस्सा रखना पूरी तरह से उचित है.

खबर से जुड़े FAQs

1. इस साल सोने ने कितना रिटर्न दिया है?
2025 में अब तक सोना भारत में लगभग 67% का रिटर्न दे चुका है.

2. सोने की कीमतें इतनी तेजी से क्यों बढ़ीं?
वैश्विक आर्थिक व भू-राजनीतिक अनिश्चितता, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और डॉलर सूचकांक में कमजोरी आदि.

3.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रिटर्न कितना रहा?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 60% चढ़ा है.

4. क्या आगे भी सोने की कीमतें बढ़ेंगी?
2026 में सोने की कीमत 5% से 16% तक बढ़ सकती है.

5. क्या अभी सोने में निवेश करना सही है?
हां. SIP या STP बेहतर विकल्प है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6