धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानिए सर्राफा बाजार का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चढ़कर 39,545 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.
धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानिए सर्राफा बाजार का भाव

मंगलवार को 10 ग्राम सोना स्टैंडर्ड 39545 रुपये, चांदी हाजिर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम, चांदी वायदा 45,348 रुपये प्रति किलोग्राम रहे. (Photo- Reuters)

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आ रहे उछाल का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है. दिवाली का सीजन (Diwali Season) चल रहा है, ऐसे में सोना-चांदी लगातार ऊपर उठ रहा है. धनतेरस (Dhanteras) से पहले भी सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

आज बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 175 रुपए चढ़कर 39,545 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. उधर, सोने के साथ चांदी में तेजी देखी जा रही है. आज चांदी 70 रुपए तेज होकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई.

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो लंदन एवं न्यूयॉर्क में आज सोना हाजिर 6.10 डॉलर बढ़कर 1,493.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा. दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.70 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1,486.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि यहा चांदी में नरमी देखने को मिली. चांदी हाजिर 0.05 डॉलर उतर कर 17.55 डॉलर प्रति औंस बोली गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

हालांकि सोमवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 30 रुपये टूटकर 38,995 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था.

देखें Zee Business LIVE TV

मंगलवार को 10 ग्राम सोना स्टैंडर्ड 39545 रुपये, चांदी हाजिर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम, चांदी वायदा 45,348 रुपये प्रति किलोग्राम रहे. गिन्नी की कीमत 30,200 रुपये (8 ग्राम) दर्ज की गई.

ZEE Business Damdar Diwali-ज़ी बिज़नेस के साथ मनाएं 'दमदार दिवाली'. दमदार स्ट्रैटेजी, सटीक विश्लेषण और दिग्गज एक्सपर्ट बनाएंगे आपकी दिवाली खास. सिर्फ Zee Business.in

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6