दिल्ली से न्यूयॉर्क तक चढ़ा सोना, 10 ग्राम से 1 औंस के भाव में आई रिकॉर्ड तेजी, अभी आगे और उछाल बाकी है...

Gold-Silver Price: कॉमेक्स और घरेलू बाजार में गोल्ड- सिल्वर की कीमतों में तेजी बनी रही. अब 10 ग्राम सोना की कीमत जहां 1 लाख 13 हजार रुपये से ज्यादा पर जा रही है, वहीं चांदी भी 1 लाख 34 हजार रुपये के भाव को छू रही है.
दिल्ली से न्यूयॉर्क तक चढ़ा सोना, 10 ग्राम से 1 औंस के भाव में आई रिकॉर्ड तेजी, अभी आगे और उछाल बाकी है...

Gold-Silver Price: चाहे शेयर बाजार हो, कमोडिटी बाजार हो या कोई और निवेश का माध्यम, अगर किसी ने बेतहाशा तेजी देखी है तो वो हैं सोना-चांदी. दोनों ही मेटल्स में दमदार रैली देखने को मिल रही है. इस साल चांदी जहां 45,000 रुपये से ज्यादा महंगी हुई है, वहीं, सोना 35,000 रुपये से ज्यादा चढ़ चुका है. मंगलवार (23 सितंबर) को सोना और चांदी दोनों ही नई ऊंचाइयों पर पहुंचे. कॉमेक्स और घरेलू बाजार में गोल्ड- सिल्वर की कीमतों में तेजी बनी रही. दोपहर में कॉमेक्स पर 3800 डॉलर के हाई पर चला गया. घरेलू वायदा बाजार में अब 10 ग्राम सोना की कीमत जहां 1,14,179 रुपये के न्यू हाई पर है, वहीं, चांदी भी 1,34,910 रुपये के रिकॉर्ड भाव को छू रही है.

आज किस ऊंचाई पर पहुंचा सोना?

सोना आज दिन के कारोबार में 1 लाख 14 हजार के पार निकल गया. शाम 4 बजे के आसपास MCX पर करीब 1750 रुपये की तेजी दिख रही थी और ये 1,13,975 रुपये के पास चल रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,12,230 पर बंद हुआ था. आज इंट्रा-डे में सोना ₹1,14,179 तक पहुंचा, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

चांदी का प्राइस भी नए हाई पर था. इस दौरान मेटल में करीब 1650 रुपये की तेजी दिखी और ये 1,35,209 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सोमवार को यह ₹1,33,555 पर बंद हुई थी. आज कारोबार के दौरान चांदी ₹1,35,252 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी.

ग्लोबल मार्केट में भी बन रहे रिकॉर्ड हाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक बरकरार रही. स्पॉट गोल्ड $3,743.39 प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि सत्र के शुरुआती कारोबार में यह $3,759.02 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया. वहीं, दिसंबर वायदा (U.S. Gold Futures) 0.1% बढ़कर $3,779.50 पर कारोबार कर रहा था. स्पॉट सिल्वर $43.67 प्रति औंस पर रही, जो लगभग 0.9% की गिरावट के बावजूद 14 साल के उच्च स्तर के पास बनी रही.

तेजी के पीछे क्या है वजह?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, कमजोर डॉलर और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर बढ़ती रुचि, सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे रही है. डॉलर इंडेक्स में 0.1% की कमजोरी दर्ज की गई, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए डॉलर में कीमत तय सोना और आकर्षक हो गया. टेक्निकल एनालिस्ट का मानना है कि सोने का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी बुलिश है. अगर टेक्निकल पुलबैक आता है तो इसपर सपोर्ट रेंज $3,710 और $3,690 पर रह सकती है.

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के कुणाल शाह ने कहा कि सोने में अमेरिका में दरों में और कटौती की उम्मीद में तेजी आ रही है. यूएस फेड ने दरों में और कटौती के संकेत दिए हैं. डॉलर में कमजोरी से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. इसके अलावा, ग्लोबल अनिश्चितता और टैरिफ से सुरक्षित निवेश मांग बढ़ी है. वहीं, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. गोल्ड ETF में लगातार निवेश बढ़ रहा है.

कहां जाएगा सोने का दाम?

पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि ट्रेडर्स को तो फिलहाल इंट्राडे में ट्रेड न लेने की सलाह रहेगी. इंटरनेशनल मार्केट में 3800 डॉलर का रेजिस्टेंस है. यहां से ऊपर ब्रेकआउट देखने को मिलता है, तो वहां से फ्रेश बाई किया जा सकता है.

भारतीय बाजारों में चांदी में 1 लाख 34 हजार के आसपास ब्रेकआउट आता है तो बाई करें. गोल्ड में 1,11,800 के आसपास स्टॉपलॉस लगाएं. ऊपर में 1,14,500-1,15,000 का रेजिस्टेंस रहेगा. यहां से प्रॉफिटबुकिंग की जा सकती है. वहीं, चांदी में इंट्राडे में 1,32,800 का स्टॉपलगाएं. ऊपर में 1,36,500-1,38,000 के स्तर पर मुनाफावसूली करने की सलाह रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6