Gold Price Today: सोने की सुस्ती जारी, आज भी गिरे दाम; चांदी के बढ़ गए भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है. मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में मामूली रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में तेजी देखी गई.
Gold Price Today: सोने की सुस्ती जारी, आज भी गिरे दाम; चांदी के बढ़ गए भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है. मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में मामूली रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में तेजी देखी गई. 24 कैरेट के सोने की कीमतों में सोमवार के मुकाबले 150 रुपए की गिरावट आई है. वहीं, चांदी की कीमत में 300 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

क्या है गोल्ड का ताजा भाव?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 98,296 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,446 रुपए था. इसी तरह 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 138 रुपए कम होकर 90,039 रुपए हो गया है, जो कि पिछले कारोबारी दिन 90,177 रुपए दर्ज किया गया था. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 113 रुपए कम होकर 73,722 रुपए हो गया है, जो कि पिछले कारोबारी दिन 73,835 रुपए दर्ज किया गया था.

चांदी की कीमत में 323 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,13307 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,12,984 रुपए प्रति किलो थी.

चांदी की कीमतों में आई तेजी

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.27 प्रतिशत बढ़कर 97,804 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,13,281 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है. कॉमैक्स पर सोना करीब 0.25 प्रतिशत बढ़कर 3,318.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38.28 डॉलर प्रति औंस पर थी.

कहां तक जाएंगे सोने के भाव

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक के बीच, सोने की कीमतें 97,900 रुपए पर कारोबार कर रही थीं, जबकि कॉमेक्स पर सोना 0.30 प्रतिशत बढ़कर 3,325 डॉलर पर पहुंच गया.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, "प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़े एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, नॉन-फार्म पेरोल, बेरोजगारी दर और जीडीपी, इस सप्ताह फेड के ब्याज दरों के फैसले के साथ जारी होने के साथ, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है. निकट भविष्य में सोने के 97,000–98,650 रुपए के दायरे में रहने की संभावना है."

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6