&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का भाव 122 रुपए महंगा हो गया है. यह 59340 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमतों में उछाल है. MCX पर चांदी का भाव 14 जून को 72365 के पास पहुंच गई है. इसमें 270 रुपए की उछाल देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह ग्लोबल संकेत हैं.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में खरीदारी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1961 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. कीमतें ऊपरी स्तरों से फीसली है. इसकी वजह बॉन्ड यील्ड में उछाल है. इसी तरह चांदी की कीमतों में मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रही है. कॉमैक्स पर चांदी 23.87 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
कमोडिटी मार्केट के जानकार और IIFL सिक्योरिटीज के वॉइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि आगे सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है. MCX पर सोने और चांदी में बिकवाली की राय है.
MCX पर सोने को 59500 रुपए पर बेचें. इसके लिए 59850 रुपए का स्टॉपलॉस रखें, जबकि 58900 रुपए का टारगेट रखें. सिल्वर के लिए 71500 रुपए का टारगेट दिया है. इसके लिए 72450 रुपए का स्टॉपलॉस है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें