Gold-Silver Price: अचानक से चढ़ गए सोने-चांदी के दाम, ₹3200 महंगी हुई चांदी; जानें गोल्ड का नया भाव

Gold-Silver Price: इस तेजी की बड़ी वजह वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है. निवेशक अनिश्चित माहौल में सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है.
Gold-Silver Price: अचानक से चढ़ गए सोने-चांदी के दाम, ₹3200 महंगी हुई चांदी; जानें गोल्ड का नया भाव

Gold-Silver Price: ग्लोबल और घरेलू बाजार में सोने की कीमतें फिर से चढ़ रही हैं. चांदी में भी जोरदार तेजी है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $5,000 के ऊपर टिककर कारोबार कर रहा है, जबकि घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सुबह 11:15 बजे सोना ₹1,55,475 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद ₹1,54,819 के मुकाबले ₹656 या 0.42% की बढ़त दिखाता है. इंट्राडे में सोना ₹1,55,601 तक गया.

वहीं ग्लोबल बाजार में भी सोने में करीब $10 की तेजी दर्ज की गई और भाव $5,000 के ऊपर बने रहे. हालांकि हाल की तेजी के बाद फिलहाल सोना सीमित दायरे में स्थिर नजर आ रहा है. इस तेजी की बड़ी वजह वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है. निवेशक अनिश्चित माहौल में सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है.

सोने की तेजी के पीछे मजबूत फंडामेंटल्स

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने की कीमतों को इस समय कई ग्लोबल फैक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं. खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर समझौते को लेकर 10–15 दिन की डेडलाइन दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और निवेशक सतर्क हो गए हैं.

इसके अलावा अमेरिका में शुरुआती जॉबलेस क्लेम्स घटकर करीब 2 लाख के स्तर पर आ गए हैं, जो मजबूत लेबर मार्केट का संकेत है. इससे यह संभावना कम हो गई है कि Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती करेगा. अब बाजार की नजर आने वाले PCE महंगाई आंकड़ों पर है, जो आगे सोने की दिशा तय कर सकते हैं. वहीं एशिया में लूनर न्यू ईयर के कारण फिलहाल फिजिकल डिमांड थोड़ी कमजोर रही है, जिससे तेजी सीमित रही.

चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी, ₹2,44,000 के करीब पहुंची

सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूत तेजी देखी जा रही है. MCX पर चांदी ₹2,44,689 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद ₹2,41,393 से ₹3,296 या 1.37% ऊपर है. इंट्राडे में चांदी ₹2,44,951 तक पहुंच गई. घरेलू बाजार में पिछले तीन दिनों में चांदी करीब ₹12,000 चढ़ चुकी है और अब चार हफ्तों में पहली बार साप्ताहिक तेजी दर्ज करने की तैयारी में है.

ग्लोबल बाजार में भी चांदी $78 के आसपास कारोबार कर रही है. हालांकि हाल की तेज रैली के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन मजबूत ट्रेंड बरकरार है.

कच्चे तेल में भी जोरदार उछाल, सप्लाई चिंता से कीमतों को सपोर्ट

सोने और चांदी के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है. ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड $72 के करीब और WTI क्रूड $67 के आसपास कारोबार कर रहा है. घरेलू बाजार में MCX पर कच्चा तेल ₹6,000 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. पिछले तीन दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7% की तेजी दर्ज की गई है.

तेजी की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान तनाव और सप्लाई बाधित होने की आशंका है. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर बाजार की नजर है, जो वैश्विक कच्चे तेल सप्लाई का एक अहम मार्ग है. इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य कार्रवाई या प्रतिबंध से सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतों को और समर्थन मिल रहा है.

इसके अलावा अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में पिछले हफ्ते करीब 9 मिलियन बैरल की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो सप्लाई कम होने का संकेत है और कीमतों को मजबूती दे रहा है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत

ग्लोबल तनाव, सप्लाई जोखिम और मजबूत आर्थिक संकेतों के बीच सोना, चांदी और कच्चे तेल में मजबूती का ट्रेंड बना हुआ है. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी मजबूत बने हुए हैं, जबकि सप्लाई चिंता कच्चे तेल को सपोर्ट दे रही है. आने वाले समय में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, महंगाई के आंकड़े और केंद्रीय बैंकों की नीतियां इन कमोडिटी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6