&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आए दिन तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है. आज फिर से सोने-चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. पिछले कुछ वक्त मे सोने-चांदी में ऐसी तेजी आई है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. अगर पिछले 5-6 महीने की बात करें तो चांदी के दाम में दोगुने से भी ज्यादा की तेजी आ चुकी है.
आज सोने के दाम में 1200 रुपये से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं चांदी की बात करें तो वह 15000 रुपये से भी महंगा हो चुका है. पिछले कुछ महीनों की तेजी ने निवेशकों को इतने तगड़े रिटर्न दिए हैं कि अब हर कोई इनमें निवेश करने की सोच रहा है. अगर महीने भर की ही बात करें तो चांदी करीब 1 लाख रुपये महंगी हो गई है.
अगर सोने की कीमत की बात करें तो 14 जनवरी को एमसीएक्स पर सोना 1,43,590 रुपये तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि सोना सुबह 1,40,501 पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,42,241 से कम था. हालांकि, रात 8 बजे तक सोने में उच्चतम स्तर से मामूली गिरावट आई और वह 1,43,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था.

अगर चांदी की बात करें तो ये 2,81,698 पर खुली, जो पिछले बंद भाव 2,75,187 से काफी ऊपर थी. वहीं दिन में चांदी ने चढ़ते-चढ़ते 2,91,406 का उच्च स्तर छू लिया. हालांकि, शाम 8 बजे तक चांदी में उच्चतम स्तर से मामूली गिरावट आई और वह 2,89,200 रुपये के करीब कारोबार कर रही थी.

चांदी का दाम महीने भर पहले 1.97 लाख के करीब था. अभी चांदी का भाव 2.90 लाख के पार पहुंच गया है. यानी देखा जाए तो महीने भर में ही चांदी ने लगभग 1 लाख रुपये का रिटर्न दे दिया है.
अगर पिछले 6 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो उस वक्त सोने का दाम करीब 1 लाख रुपये था, जो अभी 1.43 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं अगर चांदी की बात करें तो 6 महीने पहले इसका भाव 1.17 लाख रुपये था. अभी चांदी 2.90 के भी पार चली गई है.
आज के आंकड़ों को देखकर साफ है कि कीमती धातुओं के बाजार में चांदी बढ़त की अगुआई कर रही है. सोने में जहां स्थिरता के साथ सुधार की कोशिश दिख रही है, वहीं चांदी ने एक नई रेंज पकड़ ली है. अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से बात जरूर करें.
चांदी ने अपने पिछले बंद भाव से करीब 15,613 अंक ऊपर का हाई छुआ है.
सोने का आज का सबसे निचला स्तर 1,40,501.00 रहा.
सोना अपने निचले स्तर से रिकवर कर रहा है, इसलिए मध्यम अवधि के लिए यह एक मौका हो सकता है.
वॉल्यूम का मतलब है कि एक निश्चित समय में कितने लॉट या कितनी मात्रा में ट्रेडिंग हुई है.
आज चांदी ने 2,90,800.00 का उच्चतम स्तर छुआ है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)