&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today on 29th August: डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में एक्शन है. MCX पर सोने का भाव 60000 रुपए के पास पहुंच गया है. इसी तरह चांदी भी 73800 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. आज चांदी में करीब 160 रुपए की मजबूती है. क्योंकि ग्लोबल बुलियन मार्केट में भी तेजी है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1953 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी 24.40 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. बुलियन मार्केट को कमजोर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी से सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका की आर्थिक आंकड़ों पर नजर है.
Fine Gold (999):₹ 5867
22 KT: ₹5726
20 KT: ₹5221
18 KT: ₹4752
14 KT: ₹3784
(इसमें GST और 3% मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें