Gold Price: सोना-चांदी धड़ाम, हाई से ₹2,00,000 तक सस्ता सिल्वर, सोना 51,000 सस्ता: अभी खरीदें या करें इंतजार?

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं. चांदी अपने ऑल टाइम हाई ₹4,39,337 से करीब ₹2,00,891 सस्ती हो चुकी है. वहीं सोना भी ₹2,02,984 के रिकॉर्ड हाई से करीब ₹51,434 नीचे ट्रेड कर रहा है.
Gold Price: सोना-चांदी धड़ाम, हाई से ₹2,00,000 तक सस्ता सिल्वर, सोना 51,000 सस्ता: अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने-चांदी में सोमवार को भारी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में इस वक्त एक अजीब सा उलटफेर देखने को मिल रहा है. एक तरफ कच्चा तेल तेजी से भाग रहा है, वहीं सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स में गिरावट आ रही है. ऐसे में निवेशकों के मन में बड़ा सवाल है- क्या ये गिरावट खरीदारी का मौका है या अभी और कमजोरी बाकी है?

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है, जब निवेशक सोने-चांदी में खरीदारी करना पसंद करते हैं, अगर गिरावट जारी रहती है तो ये सस्ती खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है.

आज का ताजा भाव (MCX Gold & Silver)

Add Zee Business as a Preferred Source

सोमवार को सोने-चांदी में वायदा बाजार में तेज गिरावट के साथ शुरुआत हुई. सोना 1,000 रुपये तक गिर गया था और चांदी भी करीब 5,000 रुपये के नुकसान पर थी. सुबह 10 बजे के आसपास के नंबर्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं.

कमोडिटीकीमतबदलावइंट्राडे रेंजपिछला बंद
सोना (MCX)₹1,51,689-₹963 (-0.63%)1,51,457 – 1,51,9991,52,652
चांदी (MCX)₹2,38,446-₹4,828 (-1.98%)2,37,190 – 2,39,0682,43,274

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

अगर बड़े नजरिए से देखें तो सोना और चांदी अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं. चांदी अपने ऑल टाइम हाई ₹4,39,337 से करीब ₹2,00,891 सस्ती हो चुकी है. वहीं सोना भी ₹2,02,984 के रिकॉर्ड हाई से करीब ₹51,434 नीचे ट्रेड कर रहा है. यानी लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए कीमतें पहले के मुकाबले काफी आकर्षक दिख रही हैं.

कच्चे तेल में जोरदार तेजी

इस समय सबसे बड़ा ट्रिगर कच्चे तेल की तेजी है. ग्लोबल सप्लाई संकट की आशंका के बीच ब्रेंट क्रूड करीब 8% उछलकर $103 के पास पहुंच गया है. वहीं WTI क्रूड 9% चढ़कर $105 के पार निकल गया है. सिर्फ एक महीने में ही WTI करीब 9% चढ़ चुका है. घरेलू बाजार में भी इसका असर दिख रहा है, जहां कीमतें करीब ₹700 बढ़कर ₹9800 के ऊपर कारोबार कर रही हैं.

कच्चे तेल के फंडामेंटल्स क्या कहते हैं?

तेल की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका का हॉर्मुज स्ट्रेट पर ब्लॉकेड का ऐलान है. ईरान के साथ बातचीत फेल होने के बाद ये कदम उठाया गया है, जिससे ग्लोबल सप्लाई पर बड़ा खतरा खड़ा हो गया है. ऐसे में ऑयल और गैस की कीमतों में तेज उछाल आया है. इससे महंगाई बढ़ने का डर भी गहरा गया है और ग्लोबल ग्रोथ पर दबाव की आशंका है.

हालांकि सप्लाई साइड से थोड़ी राहत की कोशिश भी दिख रही है. सऊदी अरब ने उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की है, ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन फुल कैपेसिटी पर चलाई जा रही है और मनीफा फील्ड से भी उत्पादन फिर शुरू हुआ है.

सोने में गिरावट क्यों आई?

इतनी अनिश्चितता के बावजूद सोने में कमजोरी थोड़ा चौंकाने वाली है. ग्लोबल बाजार में सोना $40 से ज्यादा गिरा है और $4750 के नीचे कारोबार कर रहा है. घरेलू बाजार में भी करीब ₹1000 की गिरावट आई है और कीमत ₹1.52 लाख के नीचे आ गई है. पिछले एक महीने में COMEX गोल्ड 6% से ज्यादा फिसल चुका है.

LIVE TV:

चांदी की चमक पड़ी फीकी?

चांदी में गिरावट और भी तेज है. ग्लोबल बाजार में करीब 3% गिरावट आई है और कीमत $40 के नीचे आ गई है. घरेलू बाजार में करीब ₹5000 की बड़ी गिरावट देखी गई है और भाव ₹2.39 लाख के नीचे आ गए हैं. पिछले एक महीने में COMEX सिल्वर 8% से ज्यादा टूट चुका है. खास बात ये है कि युद्ध शुरू होने के बाद से चांदी 20% से ज्यादा गिर चुकी है.

Gold Silver Price

सोना-चांदी के फंडामेंटल्स

हॉर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव और अमेरिका के ब्लॉकेड फैसले का असर साफ दिख रहा है. ईरान से बातचीत फेल होने के बाद अनिश्चितता बढ़ गई है. एनर्जी कीमतों में उछाल से ग्लोबल महंगाई का खतरा भी बढ़ रहा है. इसका सीधा असर सेंट्रल बैंकों की पॉलिसी पर पड़ सकता है. अब रेट कट टलने की संभावना मजबूत हो रही है और पॉलिसी सख्त रह सकती है. यही वजह है कि सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है.

क्या अब सोना-चांदी खरीदने का सही समय है?

अगर सीधी बात करें तो गिरावट देखकर जल्दबाजी में खरीदारी करना सही रणनीति नहीं होगी. अभी बाजार में अनिश्चितता बहुत ज्यादा है और कच्चे तेल की तेजी महंगाई को और बढ़ा सकती है. ऐसे में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं, जो सोने-चांदी के लिए निगेटिव होता है. हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशक धीरे-धीरे गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं. एक बार में बड़ी रकम लगाने के बजाय हिस्सों में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6