MCX पर सोने में 3000 रुपये और चांदी में 14,000 रुपये की भारी गिरावट आई है. मजबूत डॉलर, बढ़ते बॉन्ड यील्ड और अमेरिका में ब्याज दरों के ऊंचे रहने की आशंका ने कीमतों पर दबाव बनाया है. मिडिल ईस्ट में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी बाजार की दिशा तय कर रही हैं.