सोने-चांदी से लेकर कच्चे तेल में बड़ी उथल-पुथल! गोल्ड ₹5,000 चढ़ा-सिल्वर ₹9,000 महंगा; Strait of Hormuz के समीकरण से निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी

Gold-Silver Price, Brent Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में तेज उछाल के बाद कीमतों में कुछ मुनाफावसूली जरूर आई, लेकिन कुल मिलाकर बाजार मजबूत बना हुआ है. तेल के साथ-साथ निवेशकों का रुख तेजी से सुरक्षित एसेट्स यानी गोल्ड और सिल्वर की ओर मुड़ गया. ग्लोबल तनाव बढ़ते ही सोने-चांदी में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.
सोने-चांदी से लेकर कच्चे तेल में बड़ी उथल-पुथल! गोल्ड ₹5,000 चढ़ा-सिल्वर ₹9,000 महंगा; Strait of Hormuz के समीकरण से निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी

Gold-Silver Price, Brent Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर अब ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर दिखने लगा है. ईरान-इजरायल और अमेरिका से जुड़े जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते कच्चे तेल, सोना और चांदी तीनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्लाई बाधित होने की आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जबकि सुरक्षित निवेश की मांग तेजी से बढ़ी है.

क्रूड कीमतों में जबरदस्त तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में तेज उछाल के बाद कीमतों में कुछ मुनाफावसूली जरूर आई, लेकिन कुल मिलाकर बाजार मजबूत बना हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्रूड मार्केट अपडेट

  • ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 12% से ज्यादा उछला
  • दिन में कीमत $81 प्रति बैरल के पार पहुंची
  • फिलहाल करीब 5% की तेजी के साथ $77 के आसपास
  • आज के हाई से ब्रेंट करीब 6% फिसला
  • WTI क्रूड करीब 6% चढ़कर $71 के पास
  • WTI ने $75 प्रति बैरल का इंट्राडे हाई छुआ
  • घरेलू बाजार में क्रूड ₹6500 के करीब
  • कच्चा तेल 8 महीने की ऊंचाई पर

Commodity Markets

क्रूड में बड़ी तेजी क्यों

तेल बाजार की सबसे बड़ी चिंता सप्लाई को लेकर है. बाजार को डर है कि अगर तनाव बढ़ा तो दुनिया की बड़ी तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

खास वजहें:

  • अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव से सप्लाई रिस्क
  • Strait of Hormuz से शिपमेंट बाधित होने की आशंका
  • दुनिया के करीब 20% क्रूड की सप्लाई इसी रास्ते से
  • करीब 25% LNG सप्लाई भी इसी मार्ग पर निर्भर

क्या है Strait of Hormuz?

Strait of Hormuz मध्य-पूर्व का सबसे अहम समुद्री कॉरिडोर माना जाता है. यही रास्ता फारस की खाड़ी को ओपन समुद्र से जोड़ता है.

कुछ खास फैक्ट्स:

  • Persian Gulf को Gulf of Oman और Arabian Sea से जोड़ता है
  • ईरान और ओमान के बीच स्थित
  • लंबाई करीब 167 किमी
  • सबसे संकरी जगह पर चौड़ाई करीब 33 किमी
  • दुनिया का सबसे अहम Oil Transit Chokepoint
  • यहां से कितनी तेल-गैस सप्लाई होती है
  • दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब 20%
  • रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल क्रूड ट्रांजिट
  • करीब 25% ग्लोबल LNG सप्लाई
  • एशियाई देशों के लिए सबसे अहम ऊर्जा मार्ग

तेल की सप्लाई

Crude Oil Supply

भारत के लिए क्यों बेहद अहम?

  • भारत की ऊर्जा सुरक्षा काफी हद तक इसी समुद्री रास्ते पर निर्भर करती है.
  • भारत का करीब 40-50% कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है
  • हर 3 में से 2 LPG सिलेंडर पश्चिम एशिया से
  • सऊदी अरब, UAE और कतर बड़ी सप्लाई देते हैं
  • एशिया को जाने वाले 82% क्रूड एक्सपोर्ट इसी रूट से
  • सरकार के मुताबिक भारत के पास पर्याप्त तेल स्टॉक मौजूद

क्या Strait of Hormuz बंद हो सकता है?

  • विशेषज्ञों के अनुसार इसे पूरी तरह बंद करना आसान नहीं है.
  • अब तक इतिहास में कभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ
  • सप्लाई करने वाले कई देश ईरान के सहयोगी
  • चीन को सबसे ज्यादा तेल इसी रास्ते से जाता है
  • बंद करने पर ईरान को भी बड़ा आर्थिक नुकसान

LIVE TV:

सुरक्षित निवेश की ओर दौड़े निवेशक

तेल के साथ-साथ निवेशकों का रुख तेजी से सुरक्षित एसेट्स यानी गोल्ड और सिल्वर की ओर मुड़ गया. ग्लोबल तनाव बढ़ते ही सोने-चांदी में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

गोल्ड अपडेट

  • घरेलू बाजार में सोना 3% उछला
  • करीब ₹5000 से ज्यादा की तेजी
  • MCX पर भाव ₹1,67,000 के ऊपर
  • 1 महीने की ऊंचाई पर कीमत
  • ग्लोबल मार्केट में करीब $125 की तेजी
  • रिकॉर्ड हाई से गोल्ड करीब $200 दूर
  • लगातार मजबूत मासिक ट्रेंड

गोल्ड में तेजी क्यों?

  • जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ा
  • सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत
  • मिडिल ईस्ट संकट गहराया
  • केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी
  • बॉन्ड मार्केट से पैसा निकलकर गोल्ड में शिफ्ट

सिल्वर अपडेट

  • MCX पर चांदी ₹2,85,000 के ऊपर
  • करीब ₹10,000 की तेज उछाल
  • ग्लोबल मार्केट में सिल्वर $95 के पार
  • एक महीने की ऊंचाई

चांदी को सपोर्ट देने वाले फैक्टर

  • सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी
  • मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में डर
  • तेल सप्लाई पर खतरे की आशंका
  • ईरान-अमेरिका टकराव से जोखिम बढ़ा

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6