खुशखबरी: धनतेरस से ठीक पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹10000 तक घटे दाम...खरीदने से पहले जानें नए रेट

धनतेरस से पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है. चांदी ₹10,000 और सोना भी काफी सस्ता हुआ है. MCX और सर्राफा बाजार में रेट्स घटे हैं, जिससे ग्राहकों को सस्ती खरीदारी और निवेश का शानदार मौका मिला है.
खुशखबरी: धनतेरस से ठीक पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹10000 तक घटे दाम...खरीदने से पहले जानें नए रेट

Gold-Silver Price 2025: धनतेरस से ठीक पहले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. चांदी के दामों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अब लोग त्योहार के मौके पर सस्ती चांदी खरीद सकेंगे. इंडियन बुलियन मार्केट से लेकर MCX तक चांदी के रेट्स में गिरावट देखने को मिली है वहीं सोने के दामों में भी नरमी आई है.ऐसे में अब धनतेरस पर निवेश और खरीदारी का यह शानदार मौका माना जा रहा है, जब कीमतें ग्राहकों के पक्ष में हैं.

कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी

धनतेरस से पहले की चमकदार खबर निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए राहत लेकर आई है. चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब ₹10,000 तक लुढ़क गए हैं. MCX पर आज चांदी ने ₹1,70,415 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई. वहीं, सोने का भाव भी अपने ऊपरी स्तर से करीब ₹4,000 तक नीचे आ चुका है.

इस अचानक आई गिरावट से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है और ग्राहकों के लिए खरीदारी का बेहतरीन मौका बन गया है.दिल्ली सराफा बाजार में आज (18 अक्टूबर 2025) 24 कैरेट सोने का रेट करीब ₹129,590 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट करीब ₹118,813 प्रति 10 ग्राम है.

VIDEO: “सोना तो खरीदना ही है”... Gold शॉपिंग पर महिला ने कहा कुछ मजेदार!

ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे रेट

गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. रिटेल बाजार में चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई स्तर 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया था, जबकि सोना भी 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा चुका था. हालांकि, बीते दो दिनों में इन दोनों कीमती धातुओं के दामों में तेज गिरावट आई है, जिससे बाजार में फिर से रौनक लौटने लगी है और खरीदारों को राहत मिली है.

2022 से अब से अब तक का हाल

पिछले तीन सालों में सोने-चांदी के दामों ने निवेशकों को चौंका दिया है. नवंबर 2022 में जहां सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास था, वहीं अक्टूबर 2025 तक यह 3,850 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. भारत के घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा चुकी है. इसी तरह, चांदी की कीमत 24 डॉलर से बढ़कर 47 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है. यह तेजी औद्योगिक मांग, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बढ़ती जरूरतों की वजह से आई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और औद्योगिक क्षेत्रों में दोबारा भंडारण की उम्मीदों ने इस रफ्तार को और बढ़ाया है. अमेरिका, जर्मनी, चीन और भारत जैसे देश अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं, जिससे यह साफ है कि दुनिया अब अमेरिकी डॉलर से धीरे-धीरे दूरी बनाते हुए सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर लौट रही है.

5 FAQs

Q1. धनतेरस 2025 से पहले सोने और चांदी के दाम कितने घटे हैं?
A1. सोने के दाम करीब ₹4,000 और चांदी के दाम ₹10,000 प्रति किलो तक नीचे आ गए हैं.

Q2. MCX पर आज चांदी का क्या रेट चल रहा है?
A2. MCX पर चांदी का रेट लगभग ₹1,70,415 प्रति किलोग्राम तक पहुंचा था, लेकिन बाद में गिरावट दर्ज हुई.

Q3. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का मौजूदा भाव क्या है?
A3. 24 कैरेट सोना ₹1,29,590 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,18,813 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

VIDEO: Diwali 2025: सोने-चांदी के बढ़ते दाम पर खरीदारी पर नहीं कोई असर नहीं!

Q4. सोना और चांदी के रेट में गिरावट की क्या वजह है?
A4. अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती, केंद्रीय बैंकों की खरीद और औद्योगिक मांग में बदलाव इसके प्रमुख कारण हैं.

Q5. क्या धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना फायदेमंद रहेगा?
A5. हां, मौजूदा गिरावट के चलते यह निवेश और खरीदारी का बेहतरीन मौका माना जा रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6