Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया के पहले सोने-चांदी में रैली चालू, गोल्ड ₹900 तो चांदी ₹3,000 ऊपर चढ़ी; क्या करें?

Gold-Silver Price Today: गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं में एक बार फिर से तेजी दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में जहां सोना-चांदी लगभग सपाट रहे, वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखने को मिली.
Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया के पहले सोने-चांदी में रैली चालू, गोल्ड ₹900 तो चांदी ₹3,000 ऊपर चढ़ी; क्या करें?

Gold-Silver में आज तेजी. (Image: AI-generated)

Gold-Silver Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति वार्ता की चर्चाओं को देखते हुए क्रूड और सोने-चांदी में हलचल दिखाई दे रही है. गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं में एक बार फिर से तेजी दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में जहां सोना-चांदी लगभग सपाट रहे, वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखने को मिली.

MCX पर सोना ₹786 यानी 0.51% चढ़कर ₹1,54,734 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,059 यानी 1.22% की मजबूती के साथ ₹2,54,801 प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी. इंट्रस्टिंग ये है कि ग्लोबल ट्रिगर्स के बीच 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है, जब लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं, ऐसे में गोल्ड-सिल्वर के बढ़े हुए दाम सर्राफा बाजार के ग्राहकों को थोड़ा परेशान कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
कमोडिटीमौजूदा भावबदलावपिछला क्लोज
MCX Gold₹1,54,734+₹786 (+0.51%₹1,53,948
MCX Silver₹2,54,801+₹3,059 (+1.22%)₹2,51,742

ग्लोबल ट्रेंड: ठहराव के पीछे क्या वजह?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन $4800 के आसपास स्थिर बना हुआ है, जबकि सिल्वर $80 के करीब ट्रेड कर रहा है. दरअसल, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत और युद्ध खत्म होने के संकेतों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग को थोड़ा कम किया है. यही वजह है कि युद्ध शुरू होने के बाद सोना करीब 8% टूट चुका है, सिल्वर में तो करीब 14% की गिरावट आई है. यानि ग्लोबल मार्केट में अभी निवेशक थोड़े सतर्क हैं और बड़े ट्रेंड का इंतजार कर रहे हैं.

घरेलू बाजार में क्यों दिखी मजबूती?

ग्लोबल ठहराव के बावजूद भारतीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है. इसकी मुख्य वजह रुपये की कमजोरी और लोकल डिमांड मानी जा रही है. सोना ₹900 तक मजबूत होकर ₹1.55 लाख के करीब पहुंचा और चांदी ₹3,000 उछलकर ₹2.54 लाख के पार निकल गई. यानि घरेलू फैक्टर्स ने ग्लोबल ट्रेंड से अलग दिशा दिखाई.

LIVE TV:

सोना-चांदी के फंडामेंटल्स क्या कहते हैं?

कमोडिटी बाजार इस समय पूरी तरह जियोपॉलिटिकल खबरों पर निर्भर है.

  • अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से कीमतों में स्थिरता
  • हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने की चर्चा
  • चीन द्वारा ईरान को हथियार सप्लाई रोकने के संकेत
  • US ने ईरानी पोर्ट्स पर नेवल ब्लॉकेड जारी रखा

हालांकि सप्लाई डिसरप्शन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिससे अनिश्चितता खत्म नहीं हुई है.

इसके अलावा, US 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड भी 4.2% के आसपास है, जो गोल्ड के लिए एक अहम फैक्टर है.

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता

कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब कुछ स्थिरता देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड $94 प्रति बैरल के ऊपर स्थिर है और WTI क्रूड $91 के आसपास बना हुआ है. इस हफ्ते ब्रेंट $103.8 और WTI $105.63 तक पहुंचा था, जो युद्ध के असर को दिखाता है.

  • युद्ध शुरू होने के बाद ब्रेंट करीब 31% चढ़ा
  • WTI में करीब 37% की तेजी आई

क्रूड के फंडामेंटल्स: अभी भी अनिश्चितता बरकरार

तेल बाजार में भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात हो रही है. लेकिन US ने अभी भी नेवल ब्लॉकेड जारी रखा है. सप्लाई में रुकावट का खतरा बना हुआ है, बाजार की नजर US–ईरान की अगली बातचीत पर टिकी है. यानि तेल में अभी भी किसी भी दिशा में बड़ा मूव आ सकता है.

निवेशकों के लिए क्या रणनीति?

कमोडिटी बाजार फिलहाल खबरों के भरोसे चल रहा है, इसलिए जल्दबाजी में बड़े फैसले लेना सही नहीं होगा.

  • सोना-चांदी में शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी बनी रह सकती है
  • लॉन्ग टर्म में गोल्ड अभी भी सेफ हेवन बना रहेगा
  • क्रूड में खबर आधारित ट्रेडिंग हावी रहेगी

अगर आप निवेशक हैं, तो गिरावट में धीरे-धीरे खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है, जबकि ट्रेडर्स को स्टॉपलॉस के साथ ही पोजीशन लेनी चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6