सोना-चांदी में जबरदस्‍त उछाल, दिल्‍ली में 1100 रुपए तक उछले दाम

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने में 3 दिन से जारी गिरावट शनिवार को थम गई.
सोना-चांदी में जबरदस्‍त उछाल, दिल्‍ली में 1100 रुपए तक उछले दाम

सोना उछल कर 31,550 रुपये पर पहुंचा. (फाइल फोटो)

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने में 3 दिन से जारी गिरावट शनिवार को थम गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये सुधर कर 31,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी 1,100 रुपये उछल कर 39,100 रुपये पर पहुंच गई.

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में मजबूत रुख के साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली में उछाल से यहां कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में, शुक्रवार को सोना 0.83 प्रतिशत चढ़कर 1,192.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा. चांदी 2.85 प्रतिशत मजबूत होकर 14.64 डॉलर प्रति औंस पर रही. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 1000-1000 रुपये बढ़कर 73,000 रुपये और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया.

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 250-250 रुपये उछल कर 31,550 रुपये और 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. पिछले तीन कारोबारी सत्र में सोना 425 रुपये टूटा था. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपये प्रति इकाई पर ही टिकी रही. चांदी हाजिर 1,100 रुपये मजबूत होकर 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 715 रुपये उछल कर 38,575 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

इनपुट एजेंसी से

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6