&format=webp&quality=medium)
सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट. (Image: AI-generated)
Gold-Silver Crash: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस बार सोना-चांदी ने पारंपरिक ट्रेंड के उलट चाल चली है. जहां आमतौर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में बुलियन को सपोर्ट मिलता है, वहीं इस बार मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की उथल-पुथल ने कीमतों पर भारी दबाव डाल दिया है. MCX पर आज की ट्रेडिंग में भी सोना-चांदी में तेज गिरावट जारी है. सोमवार को शुरुआत से ही दबाव बन रहा है. सोना करीब 5% और चांदी 6% तक लुढ़क गई है.
MCX Gold: 1,37,856 रुपए प्रति 10 ग्राम, करीब 6636 रुपए (-4.59%) की गिरावट
पिछला क्लोज: 1,44,492 रुपए
MCX Silver: 2,14,114 रुपए प्रति किलो, करीब 12,658 रुपए (-5.58%) टूटी
पिछला क्लोज: 2,26,772 रुपए
Comex Gold लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ करीब $30 टूटकर बंद
तीन दिनों में सोना करीब $425 गिरा
एक हफ्ते में करीब 10% की गिरावट, सितंबर 2011 के बाद सबसे खराब हफ्ता
Comex Silver लगातार 8वें दिन टूटी
2.2% गिरकर $70 के नीचे बंद
8 दिनों में करीब 25% की भारी गिरावट
सोना करीब 2.5 महीने के निचले स्तर पर
चांदी 3 महीने के लो पर ट्रेड कर रही
क्यों लुढ़के सोना-चांदी
आज सुबह से ही सोना-चांदी में बेहद तेज गिरावट
शुक्रवार को सोना 462 रुपए गिरकर 1,44,492 पर बंद
चांदी 4688 रुपए गिरकर 2,26,772 पर बंद
युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक
सोना करीब 21,582 रुपए टूटा
चांदी करीब 51,709 रुपए लुढ़की
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इस बार बुलियन ने पारंपरिक ‘सेफ हेवन’ की भूमिका नहीं निभाई
युद्ध से पहले आई तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली हावी
पहले दिन ही मुनाफावसूली और बिकवाली की सलाह दी गई थी
मजबूत डॉलर भी बड़ी वजह
संकेत है कि अमेरिका नहीं चाहता कि सोना-चांदी ज्यादा मजबूत रहे
बुलियन में ट्रेंड फिलहाल कमजोर बना हुआ है
डॉलर की मजबूती और क्रूड की तेजी दबाव बनाए रख सकती है
शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बनी रहने की संभावना है
इस बार का मूवमेंट साफ दिखाता है कि सिर्फ जियोपॉलिटिकल तनाव के भरोसे सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद करना सही रणनीति नहीं है. ग्लोबल लिक्विडिटी, डॉलर और कमोडिटी ट्रेंड्स इस समय ज्यादा प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं.