&format=webp&quality=medium)
MCX Gold and Silver: धनतेरस और दिवाली से पहले भारतीय कमोडिटी मार्केट MCX में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं में जोरदार तेजी दर्ज की है. ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोने की कीमतों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. इस तूफानी तेजी ने निवेशकों की त्योहारी सीजन से पहले मालामाल कर दिया है. सोने की कीमत में 3200 रुपए से भी ज्यादा का उछाल आया है, जिसने 1,24,629 रुपए के अपने पिछले ऑल टाइम हाई को पार कर लिया है.
MCX के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमत 125 डॉलर की बढ़त के साथ 4125 के स्तर को पार कर गई है, जिसने घरेलू कीमतों को और बढ़ावा मिला है.
1.24 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट सोने का दाम
सोने की कीमतें
| विवरण | नई कीमत (प्रति 10 ग्राम) | पुरानी कीमत / बढ़त |
| MCX सोना (5 दिसंबर वायदा) | ₹1,24,650 | +2.71% (>₹3200) |
| IBJA सोना (24 कैरेट) | ₹1,24,155 | ₹1,21,525 |
| IBJA सोना (22 कैरेट) | ₹1,13,726 | ₹1,11,317 |
| IBJA सोना (18 कैरेट) | ₹93,116 | ₹91,144 |
| अंतरराष्ट्रीय सोना | >$4125 प्रति औंस | +$125 |
सोने की तरह ही चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 5 दिसंबर 2025 वायदा के लिए चांदी का भाव 1,54,648 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 5.59 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखी गई है.
वैश्विक बाजार में भी चमकी चांदी
चांदी की कीमतें
| विवरण | नई कीमत (प्रति किलो) | पुरानी कीमत / बढ़त |
| MCX चांदी (5 दिसं. वायदा) | ₹1,54,648 | +5.59% |
| IBJA चांदी | ₹1,75,325 | ₹1,64,500 (+₹10,825) |
| अंतरराष्ट्रीय चांदी | - | >6% की बढ़त |
सोने और चांदी के अलावा दूसरी कमोडिटीज में भी मजबूती देखी गई है. कॉपर में 4.02 फीसदी और कच्चे तेल में 0.88 फीसदी की बढ़त देखी गई है. इस दमदार तेजी के चलते MCX का बुलियन इंडेक्स 3.50 फीसदी की बढ़त के साथ 29,435.27 पर बंद हुआ. केवल लेड ही एकमात्र ऐसी धातु रही जिसमें 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल स्तर पर बने पॉजिटिव माहौल के कारण कीमती धातुओं में यह जोरदार उछाल आया है, जिससे निवेश को बड़ा मुनाफा हुआ.
सवाल: सोने और चांदी की कीमतों में इतनी तेजी क्यों आई?
जवाब: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने पॉजिटिव माहौल के कारण कीमती धातुओं में यह जोरदार उछाल आया है.
सवाल: सोने का नया रिकॉर्ड स्तर क्या है?
जवाब: MCX पर 5 दिसंबर वायदा के लिए सोने का भाव ₹1,24,650 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसमें एक ही दिन में ₹3,200 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई.
सवाल: चांदी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई?
जवाब: MCX पर चांदी का भाव 5.59% बढ़कर ₹1,54,648 प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, IBJA के अनुसार चांदी का दाम ₹10,825 बढ़कर ₹1,75,325 प्रति किलो पर पहुंच गया.
सवाल: 22 कैरेट सोने का नया दाम क्या है?
जवाब: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर ₹1,13,726 हो गई है.
सवाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का प्रदर्शन कैसा रहा?
जवाब: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $125 बढ़कर $4125 के स्तर को पार कर गई और चांदी की कीमतों में 6% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया.