&format=webp&quality=medium)
वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.44 प्रतिशत गिरकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोना 225 रुपये टूटकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 8,443 लॉट के लिये कारोबार हुआ.(Image- Reuters)
सोने और चांदी (Gold-Silver) के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है. दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में सर्राफा और वायदा, दोनों ही बाजार में कटौती देखी गई. कमजोर वैश्विक रुख और रुपये में गिरावट के साथ दिल्ली में सोना सोमवार को 326 रुपये टूटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, पिछले कारोबार में सोना 52,749 रुपये (Gold Rate) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
आज चांदी की कीमत भी 945 रुपये लुढ़क कर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबार में यह 69,234 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी (Silver Price) 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के मुताबिक, डॉलर में सुधार के साथ सोने की कीमत दबाव में रही.
वायदा बाजार में सोना टूटा
हाजिर मांग कम होने से वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.44 प्रतिशत गिरकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (multi commodity exchange) में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोना 225 रुपये टूटकर 51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 8,443 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 243 रुपये नरम होकर 51,617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया. न्यूयार्क में सोना 0.37 प्रतिशत टूटकर 1,954.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.
चांदी 577 रुपये टूटी
वायदा बाजार में सोमवार को चांदी 577 रुपये टूटकर 67,300 रुपये किलो पर आ गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 577 रुपये लुढ़क कर 67,300 रुपये प्रति किलो रही. इसमें 16,980 लॉट के लिए कारोबार हुआ.