&format=webp&quality=medium)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. MCX पर गोल्ड 105 रुपए टूटकर 100224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 322 रुपए प्रति किलो महंगा होकर 115977 पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि निवेशकों ने पांच हफ्तों के हाई लेवल पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की. इस बीच, बाजार की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 1 अगस्त की ट्रेड डेडलाइन से पहले होने वाली बातचीत पर टिकी रही. स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर $3,385.20 प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले सेशन में यह 17 जून के बाद का हाई लेवल को छू चुका था. वहीं, यू.एस. गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.3% गिरकर $3,396.10 पर ट्रेड कर रहा था.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को फिर से लांघ गईं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछला बंद भाव 99,020 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इससे पहले, 19 जून को सोना एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था.
दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपए बढ़कर 99,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया. पिछले कारोबार में यह 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तरह, मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 3,000 रुपए बढ़कर 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं. सोमवार को चांदी 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें