&format=webp&quality=medium)
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी तेजी जारी रही. एमसीएक्स पर गोल्ड 193 अंक चढ़कर ₹1,05,985 पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर 15 रुपए की बढ़त के साथ ₹1,22,656 पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड ने $3600 के ऊपर नया लाइफ हाई बनाया, जबकि चांदी 14 साल की ऊंचाई पर $42 के पास टिक गई है. कच्चा तेल भी मजबूती दिखा रहा है और एक महीने की ऊंचाई $69 के ऊपर पहुंच गया है.
दिल्ली में सोने की कीमत लगातार सातवें कारोबारी सत्र में मजबूत रही. मंगलवार को यह ₹400 चढ़कर ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई. सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,05,670 पर बंद हुआ था. अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत भी ₹100 की बढ़त के साथ ₹1,26,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. मंगलवार को 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹400 की बढ़त के साथ ₹1,05,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोमवार को यह ₹1,04,800 पर बंद हुआ था.
पिछले 7 कारोबारी सेशन्स में सोने की कीमत ₹5,900 प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है. वहीं, चालू वर्ष में अब तक गोल्ड 34.35% मजबूत हुआ है. 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹78,950 था, जो अब ₹1,06,070 पर पहुंच गया है.
Q1. आज एमसीएक्स पर सोना कितने पर ट्रेड कर रहा है?
₹1,05,985 प्रति 10 ग्राम पर.
Q2. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड कहां पहुंचा?
$3600 के ऊपर नए लाइफ हाई पर.
Q3. इस साल अब तक सोने की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
करीब 34.35%, यानी ₹27,000 से ज्यादा की उछाल.
Q4. चांदी का नया रिकॉर्ड कितना है?
₹1,26,100 प्रति किलोग्राम (घरेलू बाजार में).
Q5. पिछले 7 सेशन में सोने की कीमत कितनी बढ़ी?
₹5,900 प्रति 10 ग्राम.