गोल्ड खरीदने का बना रहे हैं प्लान? आज कीमत में आई है गिरावट, नोट कर लीजिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमतो में आज फिर से गिरावट देखी गई है. MCX पर गोल्ड 83 रुपए प्रति 10 ग्राम कमजोर होकर 100301 पर ट्रेड कर रहा है. हालांक चांदी के भाव में आज मजबूती देखने को मिल रही है. सिल्वर 97 रुपए चढ़कर 116333 पर ट्रेड कर रहा है.

घरेलू बाजार में क्या है सोने का भाव?

इस हफ्ते भारतीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 665 रुपए कम होकर 99,358 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. वहीं, चांदी 1,027 रुपए टूटकर 1,13,906 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई. हालांकि चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर 1,15,250 रुपए प्रति किलो के करीब बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

22 कैरेट सोने का भाव घटकर 91,012 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,519 रुपए पर आ गई. जनवरी से अब तक सोना करीब 30.45% और चांदी लगभग 32.42% बढ़ चुकी है.

वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेक्स पर गोल्ड 2025 के अंत तक 3,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट ने यह भी कहा कि कीमतों में उछाल का कारण मजबूत ईटीएफ इनफ्लो, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और भारत में रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी है.

सोने-चांदी में आई यह गिरावट अल्पकालिक मानी जा रही है. विश्लेषकों का मानना है कि लंबी अवधि में दोनों धातुओं का रुझान सकारात्मक रहेगा और आने वाले समय में नई ऊंचाई देखने को मिल सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6