&format=webp&quality=medium)
Gold Rate Today: आज फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर गोल्ड 96 रुपया प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 85480 रुपए पर पहुंच गया है. जबकी सिल्वर 49 रुपए सस्ता होकर ₹94484 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. हालांकि भारतीय शेयर बाजार में अभी भी गिरावट का सिलसिला जारी है. स्मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्स में सुबह की गिरावट के बाद से उसमें हल्की रिकवरी देखी गई है.
रही बात इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड के भाव की तो मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि बाजार सहभागियों ने सावधानी बरती और कनाडा, मैक्सिको और चीन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ के कुछ ही घंटों में लागू होने की प्रतीक्षा की. सोना 0.3% गिरकर $2,885.40 प्रति औंस पर आ गया. अमेरिकी सोने का वायदा 0.2% गिरकर $2,895.40 पर आ गया.
ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ मंगलवार को 0501 GMT से लागू हो जाएगा, साथ ही चीन के शुल्क को दोगुना करके 20% कर दिया जाएगा, जिससे उत्तरी अमेरिका में व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है और वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मच गई है.
आभूषण एवं फुटकर कारोबारियों की ताजा लिवाली तथा रुपए के कमजोर होने के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपए बढ़कर 87,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सेशन में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए बढ़कर 87,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. इसका पिछला बंद भाव 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमत भी 100 रुपए मजबूत होकर 96,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई.