&format=webp&quality=medium)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी जारी है. आज फिर सोना महंगा हो गया है. MCX पर 159 रुपए की तेजी के साथ ₹88,885 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. हालांकि आज सिल्वर के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी 84 रुपए टूटकर ₹1,01,185 पर कारोबार कर रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है.
सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. वैश्विक बाजार में सोना 35 डॉलर उछलकर 3,040 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. घरेलू बाजार में भी सोना 88,852 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में 1% की गिरावट आई और यह 71 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया.
विदेशों में मजबूत रुख के बीच स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की लगातार हो रही खरीदारी से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपए की तेजी के साथ 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,300 रुपए की तेजी के साथ 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंची थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपए बढ़कर 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा जो इससे पहले कल 90,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.