दो दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानिए सर्राफा बाजार में आज क्या रहा दाम

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. पिछले दो दिन की गिरावट से सोने में 150 रुपए की कमी आ चुकी है.
दो दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानिए सर्राफा बाजार में आज क्या रहा दाम

ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट रही. (फोटो: PTI)

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. पिछले दो दिन की गिरावट से सोने में 150 रुपए की कमी आ चुकी है. बुधवार (आज) को सोने के दाम में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, मंगलवार को भी सोने के दाम में 100 रुपए की गिरावट आई थी. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 50 रुपए गिरकर 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है.

मांग कम होने से गिरे दाम
चांदी के भाव में भी 200 रुपए की गिरावट रही और ये 38225 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया. चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की कम मांग रही. ट्रेडर्स के मुताबिक, स्थानीय ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट रही.

दिल्ली में 50 रुपए सस्ता हुआ सोना
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,274.2 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.93 डॉलर प्रति औंस रह गई. दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 32,720 तथा 32,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

जी बिजनेस LIVE TV देखें

चांदी भी हुई सस्ती
गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रुख दर्शाता बंद हुआ. वहीं, चांदी तैयार का भाव 200 रुपए घटकर 38,225 रुपए प्रति किलो रह गया, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 315 रुपए घटकर 37,005 रुपए किलो रह गई. दूसरी तरफ चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6