&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में आज नरमी दर्ज की जा रही है. घरेलू बाजारों के साथ इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी दोनों के रेट्स गिर गए हैं. इसकी वजह डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उछाल से भी दबाव देखने को मिल रहा है,
घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही. MCX पर सोने का रेट करीब 50 रुपए की गिरावट के साथ 61968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 200 रुपए गिर गई है. MCX पर चांदी का रेट 71900 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी में नरमी दर्ज की जा रही. सोने का रेट कॉमैक्स पर 2030 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है. चांदी भी कॉमैक्स पर 23 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को नरमी दर्ज की जा रही. इसकी वजह बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में उछाल है. डॉलर इंडेक्स 103 के पार 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. वहीं फेड सदस्य क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि ब्याज दरों की कटौती में अभी वक्त लगेगा, कमेंट्स के बाद 10 साल की बॉन्ड यील्ड उछलकर 4% के पार पहुंच गया है.