Gold Price Today: सोने का भाव गिरकर ₹58700 के पास आया, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों तेज गिरावट देखने को मिल रहा है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है.
Gold Price Today: सोने का भाव गिरकर ₹58700 के पास आया, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों तेज गिरावट देखने को मिल रहा है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. MCX पर सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 58758 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमत 200 रुपए गिर गए हैं. एक किलो ग्राम चांदी का भाव 73377 रुपए तक आ गया है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमत गिरावट देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1940 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है. चांदी की कीमत 24 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने और चांदी में गिरावट की वजह

जेक्सन होल की मीटिंग से पहले बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेजी है. डॉलर इंडेक्स 104 के पार पहुंच गया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.24% के आसपास पहुंच गया है. इसी तरह से बुलियन मार्केट पर दबाव देखने को मिल रहा है.

सोने और चांदी पर एक्सपर्ट की राय

कुंवरजी के रवि दियोरा ने कहा कि चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिलेगी. MCX पर चांदी को 73100 रुपए के भाव पर खरीदने की सलाह है. टारगेट 74100 रुपए और स्टॉपलॉस 72700 रुपए का है. उन्होंने कहा कि सोने में नरमी देखने को मिल सकती है. MCX पर सोने को 59120 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 58900 रुपए के भाव पर बेचें. नीचे 58400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6