Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक तो टूटा चांदी का भाव, आज इस रेट पर मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. सोना फिर से MCX पर 130 अंक चढ़कर 98391 पर कारोबार कर रहा है. वहीं 159 अंक चढ़कर 113912 पर ट्रेड कर रहा है.
Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक तो टूटा चांदी का भाव, आज इस रेट पर मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. सोना फिर से MCX पर 130 अंक चढ़कर 98391 पर कारोबार कर रहा है. वहीं 159 अंक चढ़कर 113912 पर ट्रेड कर रहा है. अमेरिका द्वारा रूस को दी गई चेतावनी से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया और ब्रेंट क्रूड करीब 3% चढ़कर 72 डॉलर के पास पहुंच गया. घरेलू बाजार में सोना 450 रुपए चढ़कर 98200 के ऊपर और चांदी 750 रुपए की तेजी के साथ 1,13,800 रुपए पर बंद हुई.

क्या है घरेलू बाजार में सोने का भाव?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 98,296 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,446 रुपए था. इसी तरह 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 138 रुपए कम होकर 90,039 रुपए हो गया है, जो कि पिछले कारोबारी दिन 90,177 रुपए दर्ज किया गया था. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम भी 113 रुपए कम होकर 73,722 रुपए हो गया है, जो कि पिछले कारोबारी दिन 73,835 रुपए दर्ज किया गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी की कीमत में 323 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,13307 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,12,984 रुपए प्रति किलो थी. वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.27 प्रतिशत बढ़कर 97,804 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,13,281 रुपए थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6