&format=webp&quality=medium)
कच्चे तेल में गिरावट के बीच सोने-चांदी में तेजी जारी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold Price Today: कच्चे तेल में गिरावट के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को फिर तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार की सुबह MCX Gold 414 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. पिछले सत्र में सोना 2,379 रुपये चढ़कर 1,52,132 पर बंद हुआ था.
वहीं MCX Silver 2,222 रुपये की तेजी के साथ 2,55,487 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया. पिछला क्लोज 2,53,265 रुपये पर हुआ था, जहां चांदी में एक ही दिन में 8,949 रुपये की बड़ी तेजी आई थी.
गोल्ड प्राइस में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के बीच सोना एक हफ्ते से ज्यादा के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया. बाजार को उम्मीद है कि अगर दोनों देशों के बीच डील होती है तो महंगाई और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों का खतरा कम हो सकता है, जिसका फायदा गोल्ड को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Stock Markets Today: अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत, निफ्टी 24,300 के ऊपर
स्पॉट गोल्ड 2.7% की तेजी के साथ 4,678.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 27 अप्रैल के बाद के सबसे ऊंचे स्तर तक भी गया. वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 2.7% उछलकर 4,690.20 डॉलर पर पहुंच गए.
LIVE TV:
सोने में तेजी की बड़ी वजह कच्चे तेल में आई भारी गिरावट मानी जा रही है. ग्लोबल बाजार में क्रूड ऑयल करीब 8% टूटकर 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बंद हुआ. बुधवार के इंट्राडे में ब्रेंट क्रूड 96.75 डॉलर तक फिसल गया था. सिर्फ दो दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 15 डॉलर की गिरावट आई है, जिससे यह 9 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गया.
सोने में तेजी की एक बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी भी रही. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स करीब 0.5% गिरा, जिससे दूसरे देशों की करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो गया. यही वजह है कि इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की डिमांड मजबूत बनी हुई है.
कमजोर क्रूड प्राइस से महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है. इसी के चलते निवेशकों का रुझान फिर से गोल्ड और सिल्वर की तरफ बढ़ा है. बाजार की नजर अब अमेरिका-ईरान डील, डॉलर इंडेक्स और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर बनी हुई है.