&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज MCX पर गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड 103 रुपए टूटकर 99225 पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी भी 656 रुपए कमजोर होकर 114390 पर कारोबार कर रहा है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने $50 उछाल के साथ $3400 के पार पांच हफ्ते की ऊंचाई छू ली, जबकि चांदी 2% चढ़कर $39 के पार पहुंच गई.
स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपए बढ़कर 99,020 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी.
शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 250 रुपए बढ़कर 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया. इसका पिछला बंद भाव 98,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस बीच, चांदी की कीमतें 500 रुपए बढ़कर 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं. शुक्रवार को चांदी 1,10,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.