लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें 10 ग्राम का नया रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold price in Delhi)में मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. बाजार के जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती की वजह से सोने के रेट में भारी गिरावट देखी गई. वहीं एचडीएफसी सिक्यूरिटीज (HDFC Securities) के मुताबिक चांदी की कीमतों में भी 346 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई.
लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें 10 ग्राम का नया रेट

सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट (फाइल फोटो)

दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold price today Delhi)में मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price today) 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. बाजार के जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती की वजह से सोने के रेट में भारी गिरावट देखी गई. वहीं एचडीएफसी सिक्यूरिटीज (HDFC Securities) के मुताबिक चांदी की कीमतों में भी 346 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई. दिल्ली में चांदी (Silver price today Delhi) 47,080 रुपये किलो बिकी. चांदी (Silver price today) इससे पहले सोमवार को 47,426 रुपये पर बंद हुई थी. वहीं सोना सोमवार को 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

हाजिर भाव में भी गिरा सोना
सोमवार को सोना 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट देखी गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल के मुताबिक 'दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 388 रुपये गिरकर गया.

इस वजह से गिरा रुपया
तपन पटेल के मुताबिक, 'रुपया भी हाजिर बाजार में 18 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ. मंगलवार को रुपया 19 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 71.19 के स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1570 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. 'चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लिक्विडिटी बढ़ाने के बाद वैश्विक बाजारों में स्थिर चीनी सूचकांकों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बुलियन मार्केट में भी गिरा सोना
बुलियन मार्केट में भी सोने के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली. बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है, इसके रेट में भी गिरावट देखी गई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसियशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुलियन मार्केट में मंगलवार 999 प्योरिटी का सोना 246 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट के साथ 40571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6