&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today: सोने-चांदी में शुक्रवार को एक बार फिर से सुस्ती दिखाई दी, लेकिन इसके बाद इसमें तेजी रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोना फ्लैट ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी में गिरावट दर्ज हुई है. घरेलू बाजार में सोने में 200 की कमजोरी दिखी. MCX पर भाव 96,000 के करीब आ गया था. वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोने में हल्की बढ़त थी. COMEX पर भाव $3,300 के ऊपर दर्ज हुआ. अब सोना MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई 3000 से ज्यादा नीचे आ गया है. ग्लोबल मार्केट में ऑल टाइम हाई से $200 दूर है.
दरअसल, US-UK डील से कीमतों पर दबाव पड़ा है. चीन के साथ भी जल्द ट्रेड समझौते की उम्मीद है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने पर दबाव पड़ा है.
चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है. घरेलू बाजार में 200 से ज्यादा की गिरावट आई है. MCX पर भाव 96,200 के नीचे आ गया है. ग्लोबल मार्केट में सपाट कारोबार हो रहा था. COMEX पर $32 के करीब भाव था. घरेलू बाजार में 6 महीने में 8% दाम चढ़े हैं. इस साल चांदी 13% से ज्यादा महंगी हुई. US के स्पॉट मार्केट में भी भाव $32 के करीब है.
MCX पर सुबह 11 बजे के आसपास सोना 244 रुपये की तेजी के साथ 96,412 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. कल ये 96,168 रुपये पर बंद हुआ था. इस दौरान चांदी 146 रुपये की गिरावट के साथ 96,366 रुपये के भाव पर चल रहा था. कल ये 96,512 रुपये के भाव पर बंद हुआ था.