Gold price today: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, निवेश की कर सकते हैं शुरूआत  

सोने के दाम में (gold price today) बुधवार 9-9-2020 को बाजार खुलते ही जोरदार गिरावट देखी गई. सुबह लगभग 9.30 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 207.00 रुपये की गिरावट के साथ 51146.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
Gold price today: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, निवेश की कर सकते हैं शुरूआत  

सोने चांदी के दामों में जोरदार गिरावट (फोटो - पिक्साबे)

सोने के दाम में (gold price today) बुधवार 9-9-2020 को बाजार खुलते ही जोरदार गिरावट देखी गई. सुबह लगभग 9.30 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 207.00 रुपये की गिरावट के साथ 51146.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 540.00 रुपये की गिरावट के साथ 67954.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

बीएन वैद्य एंड एसोसिएट्स (B.N. Vaidya and Associates) के भार्गव वैद्य (Bhargava Vaidya) के मुताबिक इस समय सोना जिस भाव पर चल रहा है वह निवेशकों के लिए एंट्री का अच्छा मौका है. इस स्तर पर निवेश करने पर सोने में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में सोना नहीं है या फिर कम है तो उन्हें सोने में निवेश बढ़ाना चाहिए.

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal Commodities) के किशोर नराने के मुताबिक अगर आप लंबे समय के लिए सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है. 2021 के आखिर तक सोना 65,000 रुपये के लेवल पर पहुंचने की पूरी-पूरी संभावना है.

सोने में निवेश करते समय रखें ध्यान

डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने के बाद से लोगों ने कैश में सोना खरीदना कम किया है. डिजिटल माध्यम से भी सोना खरीदा जा सकता है. मतलब यह कि सोने की पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं. लेकिन, जीएसटी लागू होने के बाद सोना खरीदने पर ग्राहक को 3 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है. यह टैक्स मेकिंग चार्ज पर भी लगता है.

बेचते समय चुकाना होगा टैक्स
सोना खरीदने के बाद इसे बेचने पर भी टैक्स लगता है. हालांकि, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सोना कितने समय के लिए अपना पास रखा है. दरअसल, कुछ लोग लंबी अवधि और कुछ छोटी अवधि के लिए इसमें निवेश करते हैं. अगर छोटी अवधि के लिए रखा जाए तो इस पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा और अगर लंबी अवधि के लिए सोना अपने पास रखा जाए तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के आधार पर इसे बेचते वक्त टैक्स चुकाना होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

सोने में निवेश के लिए इन विकल्पों को पसंद कर रहे निवेशक
सोने में निवेश करने वाले पेपर गोल्ड, गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड को बेहतर विकल्प के तौर पर चुन रहे हैं. दरअसल इन माध्यमों से सोने में निवेश करने पर सोने को खरीदना और बेचना आसान होता है. वहीं आपको सोने की सुरक्षा की भी चिंता नहीं होती है. वहीं गोल्ड में इन माध्यमों से निवेश करने पर आपको सोने में मिलावट या अशुद्धता की चिंता नहीं होती है जिससे आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6