&format=webp&quality=medium)
सोने और चांदी के दामों में तेजी ( फोटो - पीटीआई)
सोने के दाम में (gold price today) सोमवार 7-9-2020 को बाजार खुलते ही तेजी देखी गई. सुबह लगभग 10.15 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 117.00 रुपये की तेजी के साथ 50795.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 859.00 रुपये की तेजी के साथ 68125.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.
दुनियाभर के बाजार निगेटिव रिटर्न दे रहे हैं. लेकिन, सोना लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है. अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. सोना में ऊपरी स्तर से लगभग 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है. ऐसे में सोने में निवेश आने वाले समय में आपको अच्छा रिटर्न दिला सकता है. बाजार के जानकारों के मुताबिक सोना दिवाली तक 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है. ऐसे में सोने में निवेश करने का सही समय है. आइये जानते हैं की सोने में निवेश के लिए आपके पास क्या बेहतर विकल्प मौजूद हैं.
सोने में निवेश के विकल्प
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
सोने में निवेश के लिए इन विकल्पों को पसंद कर रहे निवेशक
सोने में निवेश करने वाले पेपर गोल्ड, गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड को बेहतर विकल्प के तौर पर चुन रहे हैं. दरअसल इन माध्यमों से सोने में निवेश करने पर सोने को खरीदना और बेचना आसान होता है. वहीं आपको सोने की सुरक्षा की भी चिंता नहीं होती है. वहीं गोल्ड में इन माध्यमों से निवेश करने पर आपको सोने में मिलावट या अशुद्धता की चिंता नहीं होती है जिससे आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता है.