Gold price today: सोने-चांदी के दामों में मामूली तेजी, सोना 50 हजार के पार, चांदी भी 60 हजार के ऊपर 

सोने के दाम में (gold price today)  29-9-2020 को मामूली तेजी देखी गई. सुबह लगभग 10.40 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 117.00 रुपये की तेजी के साथ 50250.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
Gold price today: सोने-चांदी के दामों में मामूली तेजी, सोना 50 हजार के पार, चांदी भी 60 हजार के ऊपर 

सोने - चांदी के दामों में मामूली तेजी (फोटो - पीटीआई)

सोने के दाम में (gold price today) 29-9-2020 को मामूली तेजी देखी गई. सुबह लगभग 10.40 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 117.00 रुपये की तेजी के साथ 50250.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 44.00 रुपये की तेजी के साथ 60440.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

सोमवार को वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के भाव कमजोर पड़ने से दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोने का भाव 194 रुपये गिरकर 50,449 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही मामूली घटकर क्रमश: 1,857 डालर प्रति औंस और 22.70 डालर प्रति औंस के भाव पर बोले गये.

बाजार के जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सोने में लगातार गिरावट देखी जा रही थी. ट्रेडर्स की ओर से खरीदारी के चलते कुछ रिकवरी देखी जा रही है. बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के दामों में और गिरावट देखी जाएगी. सोना 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है. वहीं दिवाली तक सोने में एक बार फिर तेजी देखी जाएगी. दिसंबर अंत तक सोना अपने अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है. मोतीलाल ओसवाल के असोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अमित ससेजा के मुताबिक स्पॉट गोल्ड का $1,840 per ounce पर अच्छा सपोर्ट है. एमसीएक्स पर सोना 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जाने की संभावना है. वहीं दिवाली तक एक बार फिर सोने के दामों में तेजी दिखेगी. उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि सोने में हर 500 से 600 रुपये की गिरावट पर निवेश किया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

एंजल ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सोने के दामों में गिरावट देखी जा सकती है. दिवाली तक सोने के दामों में एक बार फिर तेजी देखी जाएगी. दिवाली तक सोना फिर से 52500 से 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. वहीं सोने के दाम एमसीएक्स पर ये 55000 और रिटेल बुलियन में 57000 तक जा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6