&format=webp&quality=medium)
सोने-चांदी में आज गिरावट के बाद थोड़ा प्रेशर दिखा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold Price Today: सोने में बीते दिनों की भारी भरकम गिरावट के बाद आज मंगलवार को हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है, लेकिन बाजार अभी भी बेहद उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,39,375 रुपये तो चांदी 1400 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,23,700 के आसपास चल रही थी.
पिछले 4 दिनों में सोना ₹16,725 सस्ता हुआ है और चांदी ₹27,946 सस्ती हो चुकी है. युद्ध की शुरुआत से अब तक सोना ₹26,814 टूटा है और चांदी ₹53,314 टूटी है. ग्लोबल स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ रहा है.
आज घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई:
ये भी पढ़ें: 32% सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी 52% गिरावट, आगे और कितना गिरेगा गोल्ड-सिल्वर? खरीदें या रुके रहें?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार पूरी तरह “news-driven” हो चुका है. ट्रंप के बयान कि ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले 5 दिन के लिए टाले गए हैं, इससे सोना-चांदी में तेज रिकवरी आई. लेकिन ईरान द्वारा बातचीत से इनकार के बाद फिर दबाव बन गयाा. इतना ही नहीं, हाल ही में सोना-चांदी में 46 साल की सबसे बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है, जो इस अस्थिरता की गंभीरता को दिखाती है.
सोमवार को सोना-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा.
कल कॉमेक्स गोल्ड लगातार चौथे दिन गिरकर $4475 पर बंद हुआ. कॉमेक्स सिल्वर में 8 दिन की गिरावट के बाद रिकवरी आई और ये $70 के पास था.
मेटल्स फोकस के चिराग शेठ ने कहा कि चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 50% तक गिर चुकी है. अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो AI और EV सेक्टर की मांग पर असर पड़ेगा.
पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि ट्रेडर्स: 1–2 हफ्ते दूरी बनाकर रखें. वहीं, SIP निवेशक: निवेश जारी रखें. शॉर्ट टर्म में बड़े दांव से बचें. फिलहाल, 1,90,000-1,85,000 का स्ट्रॉन्ग सपोर्ट जोन है. निवेशकों को ₹2,18,000–₹2,19,000 की रेंज में खरीदारी करनी चाहिए. टारगेट ₹2,22,000–₹2,23,000 का रखना है.

मेटल्स फोकस के चिराग शेठ ने कहा कि अगर युद्ध खत्म होता है तो Rate Cut की संभावना बढ़ेगी. इससे सोने को सपोर्ट मिल सकता है. साल के अंत तक $5,500 तक का लेवल संभव है. लेकिन सलाह साफ है. खबरों के आधार पर तुरंत रिएक्ट न करें
WATCH VIDEO:
LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि ब्रेंट क्रूड में 10% गिरावट के बाद 4% रिकवरी आई है और कीमत $103 के ऊपर चल रहा है. महत्वपूर्ण स्तर देखें तो $100 के नीचे इक्विटी और गोल्ड को सपोर्ट मिलेगा, लेकिन $100 के ऊपर का क्रूड बाजार पर दबाव बनाएगा.
सोना और चांदी फिलहाल “पैनिक और न्यूज” के बीच फंसे हुए हैं. तेज गिरावट के बाद हल्की रिकवरी जरूर आई है, लेकिन ट्रेंड अभी भी अस्थिर है. जब तक जियोपॉलिटिकल स्थिति साफ नहीं होती, तब तक बाजार में बड़े मूव्स जारी रह सकते हैं. ऐसे में संयम और रणनीति के साथ ही निवेश करना ही समझदारी होगी.
1. सोने-चांदी में इतनी तेज गिरावट क्यों आई?
अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण बुलियन में भारी गिरावट आई.
2. क्या अभी सोना या चांदी खरीदना सही रहेगा?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल बाजार बहुत वोलाटाइल है, इसलिए तुरंत खरीदारी से बचते हुए “wait and watch” रणनीति बेहतर है.
3. क्या सोने में फिर तेजी आ सकती है?
अगर युद्ध खत्म होता है और ब्याज दरों में कटौती (Rate Cut) की उम्मीद बढ़ती है, तो सोने में फिर से तेजी आ सकती है.
4. इस समय निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
ट्रेडर्स को थोड़ी दूरी बनानी चाहिए, जबकि SIP निवेशकों को नियमित निवेश जारी रखना चाहिए और बड़े दांव से बचना चाहिए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)