Gold price today: सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानिए क्या हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

सोने के दाम में (gold price today) सोमवार 21-9-2020 को बाजार खुलते ही गिरावट देखी गई. सुबह लगभग 10.00 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 105.00 रुपये की गिरावट के साथ 51610.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
Gold price today: सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानिए क्या हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

सोने और चांदी के दामों में गिरावट (फोटो - रॉयटर्स)

सोने के दाम में (gold price today) सोमवार 21-9-2020 को बाजार खुलते ही गिरावट देखी गई. सुबह लगभग 10.00 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 105.00 रुपये की गिरावट के साथ 51610.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 214.00 रुपये की गिरावट के साथ 67663.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

बाजार में उतार चढ़ाव के बीच सोने में निवेश तेजी से बढ़ा है. सोने में गोल्ड ईटीएफ के जरिए निवेश बढ़ा है. मार्केट एक्सपर्ट कोटक सिक्योरिटीज के रविंद्र राय के मुताबिक आने वाले समय में भी निवेशक बड़े पैमाने पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश जारी रखेंगे. दरअसल पहले निवेशक फिजिकल गोल्ड में ही निवेश करना पसंद करते थे. लेकिन अब गोल्ड ईटीएफ सोने में निवेश करने का एक बेहतर विकल्प बन चुका है. इसमें पैसे निवेश करना और निकालना दोनों बेहद आसान है. पिछले दो सालों में गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है. लोग अब अपने पोर्टफोलियों का 10 से 15 फीसदी तक निवेश गोल्ड ईटीएफ में कर रहे हैं.

क्वांटम गोल्ड ईटीएफ के चिराग मेहता के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होते हैं. इसमें आधे ग्राम से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इसमें शुद्धता की कोई चिंता नहीं करनी होती है. फिजिकल गोल्ड में शुद्धता एक बड़ी चुनौती होती है. गोल्ड ईटीएफ में आने वाले समय में निवेश बढ़ेगा. लोगों को अब ये समझ आ गया है कि जो सोना इस्तेमाल करना है उसे ही फिजिकल गोल्ड के तौर पर रखीदें. निवेश के लिए लोग गोल्ड ईटीएफ को चुन रहे हैं. ईटीएफ में निवेश करने के लिए डीमेट अकाउंट चाहिए. जिनके पास डीमेट अकाउंट नहीं है वो म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के चिंतन हारिया के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ की एक यूनिट लगभग 45 से 50 रुपये तक होता है. इस आधार पर आप एक छोटी रकम से सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं. गोल्ड ईटीएफ में निवेश से आपको सोने की फिजिकल डिलीवरी नहीं लेनी होती है. न ही आपको सोने की सुरक्षा और शुद्धता की चिंता करनी होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6