Gold price today: सोने में जोरदार तेजी, चांदी 1,232 रुपये बढ़ी, जानिए क्या हो गया भाव

सोने के दाम (gold price today) मंगलवार 1-9-2020 को बाजार खुलते ही तेजी के साथ खुले. सुबह लगभग 9.30 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 355.00 रुपये की तेजी के साथ 52056.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
Gold price today: सोने में जोरदार तेजी, चांदी 1,232 रुपये बढ़ी, जानिए क्या हो गया भाव

सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी (फोटो - रॉयटर्स)

सोने के दाम (gold price today) मंगलवार 1-9-2020 को बाजार खुलते ही तेजी के साथ खुले. सुबह लगभग 9.30 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 355.00 रुपये की तेजी के साथ 52056.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखी गई. चांदी 1,232.00 की तेजी के साथ 68550.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

सोने में निवेश देगा मुनाफा
अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है.अनमोल ज्वेलर्स के इशु दतवानी के मुताबिक सोने के भाव में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. ज्वैलर्स के यहां भी ग्राहकों का आना शुरू हो गया है. जनवरी और फरवरी में शादियां हैं. ऐसे में उम्मीद है कि दिवाली के बाद सोने की मांग तेजी से बढ़ेगी.

सस्ते में खरीदें सोना
सरकार की Sovereign Gold Bond Scheme 2020-21 Series-6: स्कीम के जिरिए आपको बाजार से भी कम रेट्स में गोल्ड खरीदने का मौका मिल रहा है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की छठीं सीरीज निवेश के लिए खुल चुकी है. इस सीरीज के लिए सरकार ने सोने की कीमत 5117 रुपए प्रति ग्राम यानी 51170 रुपए प्रति 10 ग्राम तय की है, लेकिन अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको हर ग्राम पर 50 रुपए डिस्कांड मिलेगा. इस लिहाज से ऑनलाइन गोल्ड बांड खरीदने पर 10 ग्राम की कीमत 50670 रुपए होगी.

कब से कब तक कर सकते हैं निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 31 अगस्त से निवेश के लिए खुल जाएगा. 4 सितंबर तक इसमें निवेश किया जा सकता है. बॉन्ड 8 सितंबर को इश्यू कर दिया जाएगा.

इससे पहले 3 अगस्त को मिला था ऑफर
इससे पहले 3 अगस्‍त को खुली स्‍कीम में RBI ने ऑफर प्राइस 5,334 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया था. यह ऑफर 3 से 7 अगस्त 2020 के बीच आया था. इससे पिछली बार के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 ऑफर का मूल्य 4,852 रुपए प्रति 10 ग्राम था. यह ऑफर 6 से 10 जुलाई के बीच आया था. बॉन्‍ड के लिए ऑनलाइन भुगतान करने वालों को 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

बचा सकते हैं टैक्स
घर में सोना खरीद कर रखने की बजाय अगर आप सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्‍स भी बचा सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक कारोबारी साल में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source