Gold Price Hike: 11 हफ्ते की ऊंचाई तक उछला सोना, 80,000 रुपये के करीब पहुंच गया भाव; चांदी में भी तेजी

Gold Price: सोने-चांदी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी तो है ही, घरेलू वायदा बाजार में भी उछाल है. सोना 11 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है.  MCX पर भाव 79,400 के ऊपर है. वहीं, ग्लोबल मार्केट में भाव 2,770 के करीब है.
Gold Price Hike: 11 हफ्ते की ऊंचाई तक उछला सोना, 80,000 रुपये के करीब पहुंच गया भाव; चांदी में भी तेजी

Gold Price: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बीच ग्लोबल मार्केट को लेकर अनिश्चितताएं दिख रही है, इससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने के भाव चढ़ने लगे हैं. सोने-चांदी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी तो है ही, घरेलू वायदा बाजार में भी उछाल है. सोना 11 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. MCX पर भाव 79,400 के ऊपर है. इस साल अब तक 3% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. वहीं, ग्लोबल मार्केट में भाव 2,770 के करीब है, जोकि रिकॉर्ड ऊंचाई से दाम करीब $20 दूर है.

MCX Gold-Silver Price

MCX पर गोल्ड 282 रुपये की तेजी के साथ 79,506 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. कल ये 79,224 के भाव पर बंद हुआ था. वायदा बाजार में चांदी 371 रुपये की तेजी के साथ 92,462 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी. कल ये 92,091 रुपये के भाव पर बंद हुई थी.

सोने के नए फंडामेंटल्स

अब सोने के दामों को लेकर ट्रंप की आर्थिक पॉलिसी और कमजोर डॉलर इंडेक्स अहम हैं. आर्थिक पॉलिसी में अनिश्चितता से सुरक्षित निवेश मांग बढ़ी. डॉलर इंडेक्स 108 के पास, हफ्तेभर में 1% की गिरावट आई है.

ट्रंप की पॉलिसी और कमजोर डॉलर से दाम बढ़े हैं. अगले महीने चीन के सामानों पर 10% टैरिफ संभव है. अभी आगे 28-29 जनवरी को फेड की पॉलिसी बैठक होनी है, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना नहीं के बराबर है.

सोने की मांग कम?

भारत में $15/औंस के डिस्काउंट पर बिक्री हो रही है. हाजिर बाजार में ज्वेलरी की मांग में गिरावट आई है. भाव में भारी उतार चढ़ाव से कंज्यूमर सेंटिमेंट कमजोर बना हुआ है.

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही. सोमवार को सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर 81,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमत 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6