हफ्तेभर में 931 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 2 लाख रुपए के पार, एक्पर्ट्स ने बताई नई रेंज, जानिए कैसी रहेगी चाल

Gold and Silver Prices: सोने और चांदी के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहा है. सोने के दाम में 931 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है. इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी करीब 4887 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ.
हफ्तेभर में 931 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 2 लाख रुपए के पार, एक्पर्ट्स ने बताई नई रेंज, जानिए कैसी रहेगी चाल

Gold and Silver Prices: सोने और चांदी में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. सोने का दाम 931 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हुआ है और चांदी की कीमतों में करीब 4,887 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,32,710 रुपए प्रति 10 ग्राम था. यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 931 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है.

22 कैरेट सोने के दाम में गिरावट

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,21,562 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 99,533 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी की कीमतों में तेजी

  • चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है. चांदी की कीमत एक हफ्ते में 4,887 रुपए बढ़कर 2,00,067 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 1,95,180 रुपए प्रति किलो थी.
  • इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.
  • सोना और चांदी का दाम क्रमश: 4,387 डॉलर प्रति औंस और 67.489 डॉलर प्रति औंस थी.

चांदी की कीमतों में भी कमी

शुक्रवार को सोने की कीमत में 695 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 1,053 रुपए प्रति किलो की कमी देखने को मिली है. चांदी का दाम 12,00,067 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,01,120 रुपए प्रति किलो थी.

इस रेंज में हो सकता है सोना

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में सोना 1,31,500 रुपए से लेकर 1,34,000 रुपए की रेंज में रह सकता है.
  • बाजार का फोकस आने वाले समय में अमेरिका में घरों की बिक्री के आंकड़े और अन्य आर्थिक आंकड़ों पर होगा.

सोने-चांदी के नए रेट (साप्ताहिक बदलाव)

धातु (Metal)नया दाम (Current Rate)पुराना दाम (Last Week)बदलाव (Change)
सोना 24 कैरेट (10 ग्राम)₹1,31,779₹1,32,710₹931 की गिरावट
सोना 22 कैरेट (10 ग्राम)₹1,20,710₹1,21,562₹852 की गिरावट
सोना 18 कैरेट (10 ग्राम)₹98,834₹99,533₹699 की गिरावट
चांदी (1 किलो)₹2,00,067₹1,95,180₹4,887 की तेजी

डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि शुक्रवार के सत्र के दौरान सोने ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया. इसकी एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती थी. मौजूदा समय में घरेलू सोने और चांदी की कीमतों में डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्यू अहम भूमिका निभा रही है. इस कारण आने वाले समय में रुपए की चाल सोने और चांदी की कीमतों में अहम भूमिका निभाएगी.आपको बता दें कि जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लोगों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: इस हफ्ते सोने के भाव में क्या बदलाव आया?

जवाब: सोने के भाव में 931 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

सवाल: चांदी की कीमतों में कितनी तेजी आई है?

जवाब: चांदी की कीमत एक हफ्ते में 4,887 रुपए प्रति किलो बढ़ी है.

सवाल: 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है?

जवाब: IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

सवाल: आने वाले दिनों में सोने का भाव क्या रह सकता है?

जवाब: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना 1,31,500 से 1,34,000 रुपए की रेंज में रह सकता है.

सवाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का क्या भाव है?

जवाब: सोना 4,387 डॉलर प्रति औंस और चांदी 67.489 डॉलर प्रति औंस पर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6