Gold-Silver: ग्लोबल संकट से चमके सोना और चांदी, ऑल टाइम हाई पर कीमतें, 24 कैरेट के दाम 1.40 लाख रुपए के पार

ग्लोबल स्तर पर अस्थिरता के कारण सोने और चांदी में दमदार तेजी देखने को मिली है. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 3327 रुपए बढ़कर 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. जानिए ताजा रेट्स.
Gold-Silver: ग्लोबल संकट से चमके सोना और चांदी, ऑल टाइम हाई पर कीमतें, 24 कैरेट के दाम 1.40 लाख रुपए के पार

ग्लोबल स्तर पर अस्थिरता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,327 रुपए बढ़कर 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा MCX पर सोना में 3,318 रुपए और चांदी में 14,937 रुपए की तेजी देखी गई है.

22 कैरेट, 18 कैरेट सोने की कीमत

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,604 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,28,651 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी के दाम में 13,968 रुपए की तेजी

  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,02,842 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,05,337 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.
  • चांदी का दाम 13,968 रुपए बढ़कर 2,56,776 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,808 रुपए प्रति किलो था.
  • हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है.
  • सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.97 प्रतिशत बढ़कर 1,41,558 रुपए हो गया है.
  • चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.74 प्रतिशत बढ़कर 2,64,700 रुपए हो गया है.

Gold Silver Prices

ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी में तेजी

ग्लोबल स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

कॉमेक्स पर सोने में 2.32% की तेजी

  • खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,605.74 डॉलर प्रति औंस है.
  • चांदी की कीमत 7.09 प्रतिशत बढ़कर 84.92 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जो कि चांदी का ऑल-टाइम हाई भी है.
  • MCX पर खबर लिखे जाने तक सोना 1,41,820 रुपए पर कारोबार कर रहा है. सोने ने 142340 का डे हाई बनाया.
  • चांदी 266,467 के स्तर पर कारोबार कर रही है. दिन में चांदी ने 269377 रुपए का हाई बनाया.

सोने-चांदी की कीमतें (IBJA रेट्स)

धातु (Metal)पुराना भाव (रुपये)नया भाव (रुपये)बढ़त (रुपये)
सोना 24 कैरेट (10 ग्राम)1,37,1221,40,449+3,327
सोना 22 कैरेट (10 ग्राम)1,25,6041,28,651+3,047
सोना 18 कैरेट (10 ग्राम)1,02,8421,05,337+2,495
चांदी (1 किलो)2,42,8082,56,776+13,968

इन लेवल पर मिल रहा है मजबूत सपोर्ट

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने IANS से बातचीत में कहा कि MCX पर सोने की रैली अमेरिका, वेनेजुएला और अब ईरान से जुड़े बढ़ते तनाव के बीच बढ़े हुए जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम की कारण हो रही है, जिससे सेफ-हेवन एसेट्स की मांग एक बार फिर बढ़ गई है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाला हफ्ता डेटा के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है, जिसमें अमेरिका और भारत दोनों के सीपीआई महंगाई के आंकड़े फेडरल रिजर्व के आउटलुक और रुपए की चाल को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे बुलियन में तेजी बनी रहेगी. टेक्निकल तौर पर, सोने को 1,38,500 रुपए के पास मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1,42,500 रुपए के आसपास रुकावट का स्तर दिख रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: सोने और चादी में इतनी तेजी अचानक से क्यों आई है?

जवाब: अमेरिका, वेनेजुएला और ईरान के बीच बढ़ते ग्लोबल तनाव के कारण सेफ हेवन डिमांड बढ़ी है.

सवाल: 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है?

जवाब: सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

सवाल: चांदी की कीमतों में कितना उछाल आया है?

जवाब: हाजिर बाजार में चांदी 13,968 रुपए महंगी होकर 2.56 लाख रुपए प्रति किलो हो गई थी.

सवाल: MCX पर सोने ने डे हाई कितना बनाया?

जवाब: MCX पर सोने ने 1,42,340 रुपए का इंट्राडे हाई बनाया है.

सवाल: सोने के लिए टेक्निकल सपोर्ट और रेजिजस्टेंस लेवल क्या हैं?'

जवाब: सपोर्ट लेवल 1,38,500 रुपए और रेजिजस्टेंस लेवल 1,42,500 रुपए के पास है.

(IANS इनपुट के साथ)