सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली सर्राफा में कीमती धातुओं के लेटेस्ट भाव

Gold and silver price: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड इनकम में तेजी आने के साथ सोने का भाव 1,790 डॉलर प्रति औंस तक कमजोर हो गया.
सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली सर्राफा में कीमती धातुओं के लेटेस्ट भाव

स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 236 रुपये की गिरावट के साथ 46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. (PTI)

Gold and silver price: इंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार (gold price in delhi) में गुरुवार को सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पीटीआई की खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत (silver price today) भी 724 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

अमेरिकी बॉन्ड इनकम में तेजी का भी असर
खबर के मुताबिक, विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी दर्शाता 73.45 रुपये प्रति डॉलर हो गया. इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर करीब-करीब अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड इनकम में तेजी आने के साथ सोने का भाव 1,790 डॉलर प्रति औंस तक कमजोर हो गया.

सोना वायदा कीमतों में भी नरमी
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 236 रुपये की गिरावट के साथ 46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 236 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की हानि के साथ 46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 8,540 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें


चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 496 रुपये की गिरावट के साथ 62,797 रुपये प्रति किलो रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 496 रुपये यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,797 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 11,931 लॉट के लिये सौदे किये गए. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.60 डालर प्रति औंस रह गया.