सोना खरीदने वालों को झटका! सरकार ने बढ़ाई ड्यूटी, अब महंगी पड़ेगी ज्वेलरी

Gold-Silver Price: केंद्र सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी है. अब विदेशों से सोना-चांदी मंगाना काफी महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ेगा.
सोना खरीदने वालों को झटका! सरकार ने बढ़ाई ड्यूटी, अब महंगी पड़ेगी ज्वेलरी

 अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश 34% बढ़ा. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Gemini)

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है. केंद्र सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी है. अब विदेशों से सोना-चांदी मंगाना काफी महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ेगा. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हाल ही में लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. सरकार का मकसद विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना, व्यापार घाटा घटाना और रुपये को सहारा देना है.

सरकार ने आयात शुल्क की संरचना को बदलते हुए इसे दो हिस्सों में लागू किया है-

  • बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD): इसे 10% कर दिया गया है
  • एग्री इंफ्रा और डेवलपमेंट सेस (AIDC): इसे 5% तय किया गया है
  • कुल प्रभावी टैक्स: 6% से बढ़कर अब 15% हो गया है.

इसके अलावा, प्लैटिनम और कीमती धातुओं से जुड़े अन्य उत्पादों, जैसे 'Spent Catalyst' और 'Ash' पर भी ड्यूटी बढ़ाकर 10% कर दी गई है. यह नया प्रावधान 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आखिर सरकार ने सोना-चांदी पर इतनी बड़ी ड्यूटी क्यों बढ़ाई?

इसके तीन मुख्य कारण हैं-

  • विदेशी मुद्रा भंडार की बचत: ईरान युद्ध और वैश्विक आर्थिक तनाव के कारण भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव है.
  • रुपये की गिरावट: रुपया डॉलर के मुकाबले 95.75 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है. आयात कम होने से रुपया संभल सकता है.
  • व्यापार घाटा (Trade Deficit): भारत अपनी खपत का लगभग पूरा सोना आयात करता है। इसे कम कर व्यापार घाटे को पाटने की कोशिश की जा रही है.
gold custom duty

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना और सबसे बड़ा चांदी उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का लगभग पूरा सोना आयात करता है. ऐसे में जब लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं, तो बड़ी मात्रा में डॉलर बाहर जाता है. यही वजह है कि सरकार अब गोल्ड इंपोर्ट कम करना चाहती है.

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

पीएम मोदी ने रविवार को देशवासियों से आग्रह किया था कि आर्थिक तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति को देखते हुए कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचें.

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटीप्रति किलो
पहले831,230 रुपए
कितनी बढ़ी12,46,845 रुपए
अब कितनी20,78,075 रुपए
चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी
पहले14861 रुपए
कितनी बढ़ी22292 रुपए
अब कितनी37153 रुपए

क्या बाजार पर इसका तुरंत असर दिखेगा?

केडिया कमोडिटी एमडी अजय केडिया ने ज़ी बिजनेस से बातचीत में कहा, सरकार ने रुपए को सपोर्ट देने के लिए सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की है. इससे घरेलू बाजार में सोना खरीदना महंगा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि एमसीएक्स (MCX) पर सोने में 9 फीसदी तक की तेजी आएगी. पहले 3 फीसदी, फिर 6 फीसदी.

उन्होंने कहा कि भारत में सोने के प्रति लोगों का लगाव है, न कि सोने के भाव के प्रति. सोना-चांदी के दाम बढ़ने से खरीदारी पर असर पड़ सकता है.

13 मई से नोटिफिकेशन लागू

केंद्र सरकार ने UAE से तय कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर रियायती इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई. अधिसूचना 13 मई 2026 से लागू होगी. रियायती बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) 5% से बढ़ाकर 10% की गई. AIDC भी 1% से बढ़ाकर 4% किया गया है. यानी UAE कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर कुल ड्यूटी 6% से बढ़कर 14% हुई. जुलाई 2024 के बजट में गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की गई थी.

सोने-चांदी पर ड्यूटी बढ़ने का बाजार पर कैसा असर?

  • ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में आज भी रहेगी तेज गिरावट
  • Hindustan Zinc में तेजी की उम्मीद
  • जिन कंपनियों में सिल्वर रॉ मटीरियल है उन पर रह सकता है दबाव
  • सोलर पैनल बनाने वाली और EMS कंपनियों पर हल्का निगेटिव असर
  • गोल्ड लोन कंपनियों के लिए हल्का पॉजिटिव

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने और चांदी में इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी से बुधवार को MCX पर सोने में 6 फीसदी और चांदी में भी 6 फीसदी का अपर सर्किट लगा. एमसीएक्स पर सोने का भाव 9231 रुपए बढ़कर 1,62,648 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी में करीब 17,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई.

मेटलबढ़ोतरीनया भावतेजी (%)
सोना (MCX)₹10402 प्रति 10 ग्राम₹1,63,810 प्रति 10 ग्राम678%
चांदी (MCX)₹21,000 प्रति किलोग्राम₹2,99,900 प्रति किलोग्राम6%

Gold ETF में इनफ्लो 34% बढ़ा

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में निवेश 34% बढ़कर 3,040 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि मार्च में यह 2,265 करोड़ रुपये था.

वहीं, सिल्वर ETF में अप्रैल के दौरान लगातार तीसरे महीने निकासी दर्ज की गई. AMFI के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में सिल्वर ETF से 126 करोड़ रुपये की निकासी हुई. इससे पहले मार्च में 683 करोड़ रुपये और फरवरी में 826 करोड़ रुपये का आउटफ्लो दर्ज किया गया था.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या पुराने सोने को बेचने पर भी टैक्स बढ़ा है?

नहीं, यह बढ़ोतरी केवल विदेश से आयात होने वाले नए सोने पर है.

Q2 क्या ज्वेलरी बनवाना भी महंगा होगा?

हां, क्योंकि सोना-चांदी महंगा होगा, तो मेकिंग चार्ज और कुल कीमत बढ़ जाएगी.

Q3 यह नियम कब तक लागू रहेगा?

कस्टम ड्यूटी में बदलाव अगले आदेश तक प्रभावी रहता है

Q4 कस्टम ड्यूटी क्या है?

एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जो उन वस्तुओं पर लगाया जाता है जिन्हें देश की सीमा के पार लाया या ले जाया जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6