शेयर है दमदार, रिटर्न मिलेगा शानदार, एक साल में बंपर कमाई कराएगा ये Stock

Godrej Properties रियल एस्टेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है. उत्तर भारत में DLF के बाद सबसे बड़ा डेवलपर Godrej Properties को माना जाता है.
शेयर है दमदार, रिटर्न मिलेगा शानदार, एक साल में बंपर कमाई कराएगा ये Stock

Godrej Properties रियल एस्टेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है.

शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इसी उतार-चढ़ाव में आपको कमाई का मौका ढूंढना है. अगर आप अच्छा पैसा कमाने चाहते हैं तो मिडकैप सेगमेंट का एक दामदार स्टॉक है, जिसमें निवेश किया जा सकता है. Godrej Properties ltd. में निवेश करने की सलाह दी गई है. ज़ी बिज़नेस पर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने ये शानदार शेयर आपके लिए चुना है. एक्सपर्ट का दावा है कि शेयर में आने वाले एक साल में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है.

क्यों करें निवेश?

Godrej Properties रियल एस्टेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है. उत्तर भारत में DLF के बाद सबसे बड़ा डेवलपर Godrej Properties को माना जाता है. साथ ही पूरे देश में गोदरेज ग्रुप की कंपनी का एक्सपेंशन काफी बड़े स्तर पर हो रहा है. एग्जिक्यूशन के मामले Godrej कंपनी का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Godrej Properties शेयर इस समय बाजार में 1098 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर पर संजीव भसीन ने खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर का टारगेट प्राइस 1250 रुपए दिया गया है. IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन के मुताबिक, इस शेयर में आपको एक साल में 150 रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

कंपनी के पॉजिटिवट ट्रिगर्स-

DLF के बाद सबसे बड़ा डेवलपर

उत्तर भारत में सबसे बड़ा डेवलपर

गोदरेज ग्रुप की कंपनी, पूरे देश में विस्तार

एग्जिक्यूशन के मामले में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

शेयर प्राइस-

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties Ltd)

सलाह - खरीदें

टारगेट प्राइस- 1250 रुपए

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6